Hathras Stamped: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस घटना पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार है।
हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, ‘यह बहुत दर्दनाक है… जिन परिवारों के सदस्यों की जान गई है, उन्हें दुख सहने की शक्ति मिले। जो हादसा हुआ है, यह सरकार की लापरवाही है। ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न हो। जब कभी भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते हैं तो बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होते हैं।’
#WATCH हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "यह बहुत दर्दनाक है… जिन परिवारों के सदस्यों की जान गई है उन्हें दुख सहने की शक्ति मिले। जो हादसा हुआ है यह सरकार की लापरवाही है। ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न हो। जब कभी भी इस प्रकार के… pic.twitter.com/XvIsiieEAf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2024
सपा प्रमुख ने आगे कहा, ‘इस लापरवाही से जो जानें गई हैं, उसकी ज़िम्मेदार सरकार है… कोई अगर अस्पताल पहुंच भी गया तो उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया। ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज मिल पाया। इसकी ज़िम्मेदार भाजपा है, जो बड़े-बड़े दावे करती है कि हम विश्वगुरु बन गए हैं… क्या अर्थव्यवस्था का मतलब यह है कि किसी आपातकाल स्थिति में आप लोगों का इलाज न कर पाएं?’
Hathras Stampede: हाथरस हादसे में घायल लोगों से मिले CM योगी, पूछा हालचाल