श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शिवमई हुई अयोध्या, राम नगरी में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम

AYODHYA | MAHASHIVRATRI | Shri Nageshwar Nath Mandir | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

राम की नगरी अयोध्या शुक्रवार को शिवमई हो गई है। हर हर महादेव और भोले शंकर के जयकारों के बीच शिव भक्तों का हुजूम दिखाई दे रहा है। भोर से ही पवित्र सरयू में डुबकी लगाकर भक्त अपने आराध्य भोले का दर्शन कर रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों ना आज शिवरात्रि जो है और बाबा के दर्शन और उनकी आराधना का खास पर्व भी है। खास बात यह है कि अपने भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठित होने के बाद यह पहली महाशिवरात्रि है। इसलिए भोले के पुजारी इसे और खास बता रहे हैं।

अयोध्या में हर जगह शिव की छटा बिखरी दिखाई दे रही है। श्रद्धा से लेवरेज भक्ति में सराबोर शिव भक्तो की भोर से ही लंबी कतार लगी हैं। अति प्राचीन और देश के 108 ज्योतिर्लिंगों में से एक अयोध्या का नागेश्वर नाथ महादेव मंदिर शिवभक्तों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। लिहाजा शिव भक्त ब्रह्म मुहूर्त से ही सरयू स्नान करके बेल पत्र , गेहूं की बाली , गन्ने का गुटका , बेर, पुष्प चढ़ाकर दूध और जल का अभिषेक कर रहे हैं। शाम को यूं तो हर शिव मंदिर से भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकल जाएगी। लेकिन अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाली बारात बेहद खास होती है। यह नगर भ्रमण करते हुए क्षीरेश्वर नाथ मंदिर , हनुमानगढ़ी और कनक भवन मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों से होते हुए वापस नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी। जहां देर रात्रि देश विदेश के भक्तों के बीच भगवान शिव और माता पार्वती के पाणिग्रहण संस्कार के भावपूर्ण अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।

नागेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी आनंद द्विवेदी ने बताया कि इस समय पूरी अयोध्या ही खास है। उस पर भी भगवान भोलेनाथ तो आराध्य हैं। भोलेनाथ श्री राम जी के और श्री राम जी भगवान भोलेनाथ के आराध्य हैं। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह उत्सव है और हमारे रामलला की स्थापना हुई है यह पूरे अयोध्या के लिए ही क्या सनातन धर्म के लिए महाशिवरात्रि है। आने वाली जो रामनवमी होगी वह और भी खास होगी। यह महान उत्सव का पर्व है सारे सनातन प्रेमी बहुत ही प्रसन्न है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी