श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

देश को सबसे ज्यादा कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने पहुंचाई क्षति: योगी

सीएम योगी ने कहा है कि देश को सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने पहुंचाया है।
Yogi government preparations complete before flood 612 flood posts established

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं। जहां एक ओर सपा-कांग्रेस दल के नेता सत्ता में आने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्षी नेताओं को लताड़ने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी ने महराजगंज लोकसभा क्षेत्र की फरेंदा विधानसभा में केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने पहुंचाया है।

सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्होंने सत्ता के लिए पहले देश का बंटवारा किया, फिर देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। ये कहते हैं कि हम संविधान बदलकर ओबीसी के आरक्षण में सेंधमारी करके मुसलमानों को दे देंगे। ये देश के खिलाफ गहरी साजिश रच रहे हैं, जिसे भाजपा स्वीकार नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा इसी तरह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सहयोगी तृणूल कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी का सारा आरक्षण मुसलमान को दे दिया था। इस पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि देश में मुसलमान आरक्षण पाने के अधिकारी नहीं हैं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था कि संविधान के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और मंडल कमीशन के तहत ओबीसी जातियों को ही आरक्षण पाने का अधिकार है। यह आरक्षण धार्मिक आधार पर नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण देश के विभाजन की नींव डालने जैसा है। साल 1947 में भारत का विभाजन हो चुका है, अब दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे।

पर्सनल लॉ की वकालत करने वाले जान लें, यह नया भारत है

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार के पिछले वर्षों में किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि महराजगंज विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले महाराजगंज की सड़कें सबसे खराब मानी जाती थी, जबकि आज हाइवे और चकाचक सड़कें देखने को मिलती है। यहां मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। यहां फर्टिलाइजर फैक्ट्री भी चालू हो गयी है। सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है।

सीएम योगी ने कहा कि इसी महराजगंज के वनटांगिया गांव में 18 बस्तियों के लोग दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर थे। आज उन्हें रिवेन्यू विलेज के रूप में मान्यता दे दी गई है। ऐसे में उन्हे आजादी के बाद पहली बार एहसास हुआ है कि वह भी आजाद भारत के नागरिक हैं। वह आज सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं, उनके मकान बन रहे हैं। घरों में बिजली की सप्लाई हो रही है। सड़कें उनके घर तक जा रही हैं। वहां डबल इंजन की सरकार उन्हे सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। ‘इंडी गठबंधन जान लें कि नया भारत है’

सीएम ने कहा कि आज प्रदेश से इंसेफेलाइटिस और माफिया को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। अब इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन देश में पर्सनल लॉ लागू करने की बात कहता है। इसका मतलब वह तालिबानी शासन लागू करना चाहता है, जिसमें बेटियों को स्कूल और महिलाओं को बाजार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हे बुर्का पहनना पड़ेगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे। वह यह जान लें कि नया भारत है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी