श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

डिंपल ने तोड़ा ससुर मुलायम सिंह का रिकॉर्ड, चुनाव में पाए इतने वोट

साल 2014 के आम लोकसभा चुनाव में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को सर्वाधिक 595918 वोट मिले थे। उस समय अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सीएम का पद संभाल रहे थे। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में बहूरानी डिंपल यादव ने ससुर जी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

UP Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में डिंपल यादव ने मुलायम सिंह की मैनपुरी सीट से चुनाव मैदान में उतरकर जीत दर्ज की। डिंपल ने जीत हासिल कर न सिर्फ सपा की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि ससुर मुलायम सिंह के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। वह मैनपुरी से आम चुनाव में सर्वाधिक वोट पाने वाली सांसद बन गई हैं। इसी के साथ जिले में सर्वाधिक वोट प्राप्त करने वाले सांसद का रिकॉर्ड सैफई परिवार के पास ही रहा।

बहू ने तोड़ा ससुर जी का रिकॉर्ड

साल 2014 के आम लोकसभा चुनाव में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को सर्वाधिक 595918 वोट मिले थे। उस समय अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सीएम का पद संभाल रहे थे। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में बहूरानी डिंपल यादव ने ससुर जी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डिंपल को इस चुनाव में 598526 वोट मिले हैं। सपा के कई सांसदों ने अच्छे मतों से जीत दर्ज की है, लेकिन जितने वोट मैनपुरी सीट से मिले, उतने वोट किसी सांसद को नहीं मिले।

उप चुनाव में तेजप्रताप के नाम है रिकॉर्ड

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनावों की अगर बात करें तो यहां अब तक तीन बार उपचुनाव हो चुके हैं। हर उपचुनाव में सैफई परिवार का ही दबदबा रहा है। यहां तीनों बार सैफई परिवार से ही सांसद चुने गए हैं। तेज प्रताप यादव उपचुनाव में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले सांसद रहे। उन्हें उपचुनाव में 653686 वोट मिले। वहीं, साल 2022 में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिंपल यादव उपचुनाव मैदान में उतरीं। तब उन्हें चुनाव में 618120 मत प्राप्त हुए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा