श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली से यूपी तक गर्मी का सितम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

up-weather-extreme-hot-conditions-in-uttar-pradesh

UP Weather Report: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के अधिकतर इलाकों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग ने गर्मी के बढ़ते सितम को देखते हुए अगले 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्‍थान, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली-NCR, बिहार, गुजरात जैसे राज्‍य के लोगों को लू का सामना कर रहे हैं। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। IMD ने हीट वेव को लेकर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है उत्‍तर और पूर्वी भारत के साथ ही देश के पश्चिमी हिस्‍सों में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली में पारा लगातार बढ़ रहा है। भारत मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में लू चलने और कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना जताई है। IMD ने अगले चार दिन के लिए दिल्ली के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। IMD के मुताबिक, आज का दिल्ली में न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है।

उत्तर प्रदेश में IMD ने भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है। IMD ने लू को लेकर राज्य के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है। आज के दिन गर्म हवाएं चलेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी चेतावनी दी है कि ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो साथ में पानी की बोतल लेकर चले। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

राजस्थान भी गर्मी की वजह से तप रहा है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अधिकांश हिस्सों में कई दिन से लू चल रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिन में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है।

बिहार के मौसम में लगातार गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। बिहार के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। IMD के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में गर्मी से राहत मिल सकती है। बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

वहीं दूसरी तरफ, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भी लोगों को भीषण गर्मी से सावधानी बरतने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। जो लोग घर से बाहर काम करते हैं उन्हें अपने साथ हमेशा पानी की बोतल साथ में रखे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी