श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अगले पांच दिन तक गर्मी से होगा लोगों का बुरा हाल, जानें कैसा रहेगा यूपी का मौसम

heatwave alert for northwest imd issue alert in up

Heatwave Alert: देश के अधिकतर राज्यों में लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल है। प्रचंड गर्मी के साथ आसमान से लू बरस रही है। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने आज यानी 16 मई को कहा है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में लू चलने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में गर्मी का नया दौर शुरू होगा। IMD ने भीषण गर्मी को देखते हुए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि राजधानी दिल्ली में शनिवार तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- मोदी की बातों में अब नहीं रह गया वजन…प्रियंका गांधी का बीजेपी पर वार

हाल ही में, आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया था कि अप्रैल के महीने में 5 से 7 और फिर 15 से 30 तारीख के बीच दो दौर में लू चली। औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। महापात्र ने कहा कि पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में अप्रैल के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 28.12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

1901 से दर्ज किए जा रहे तापमान में यह पहला मौका था कि इन क्षेत्रों में अप्रैल में इतना अधिक न्यूनतम तापमान रहा। उन्होंने यह भी बताया था कि 1980 के दशक के बाद से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान आम हो गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?