श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election: INDIA गठबंधन के सामने BJP से सीधी टक्कर की चुनौती

Congress vs BJP in lok sabha election 2024

INDIA alliance vs BJP: भारत का चुनाव आयोग लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए 16 मार्च को चुनावी तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के तहत अभी भी कई राज्यों में विपक्षी पार्टियों का सीधा मुकाबला भाजपा से ही है।

भाजपा बनाम ‘इंडिया’

सत्तारूढ़ भाजपा विपक्ष के इंडिया गठबंधन से अकेले मुकाबला करने जा रही है। इसके बावजूद मोदी लहर के सामने ये गठबंधन फीका ही पड़ता दिख रहा है। ओपिनियन पोल भाजपा की लीडरशिप वाले एनडीए को सीधे तौर पर चुनाव में बढ़त दिखा रहे हैं।

यूपी में मुकाबला

देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले सूबे उत्तर प्रदेश में तो एनडीए के 74 सीटों पर जीतने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि भाजपा का मानना है कि वह 80 सीटों पर विजयी पताका फहराकर विपक्ष को क्लीन स्वीप कर देगी।

यूपी में अलावा देश में ऐसी कई सीटें हैं जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में इस मोर्चे पर बुरी तरह से मात खाई है। ऐसे में कांग्रेस इस बार भाजपा की हैट्रिक को रोकने के लिए बीजेपी से सीधे मुकाबले वाले सीटों पर टकराव से बचने की कोशिश करना चाहेगी।

सीधे मुकाबले पर भाजपा को मिलता है फायदा

विपक्षी दलों को डर है कि भाजपा को सीधी सीटों पर ध्रुवीकरण का भरपूर फायदा मिलता है। इसलिए सत्तापक्ष मुकाबले में दो ध्रुवीय करना चाहता है तो विपक्ष भी मुस्लिम तुष्टिकरण से दूर रहकर भाजपा को मजबूत नहीं करने की रणनीति अपनाने की ओर है। इसलिए मुद्दे ऐसे उठाए जा रहे हैं जो सीधे जनता से जुड़े हैं। अगर भाजपा और पीएम मोदी की गारंटी की बात कर रहे हैं तो विपक्ष इसके बदले अपनी गारंटी की बात करता है।

यूपी में भाजपा के सामने सपा और कांग्रेस

यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस भाजपा के खिलाफ खड़े हैं। बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। इसके बावजूद कई जगह ऐसी हैं जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है। इसमें राजस्थान, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य तो शामिल हैं ही, साथ ही असम, मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपने लिए संभावना देख रही है।

गुजरात में कांग्रेस और आप का गठबंधन क्या गुल खिलाएगा ये देखना होगा। दिल्ली में और भी कड़ा मुकाबला हो सकता है। भाजपा ने यहां मनोज तिवारी को छोड़कर बाकी सबको बदल दिया है। कांग्रेस यहां पर आप के साथ मिलकर भाजपा को रोकने के प्रयास में हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी