श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लोकसभा चुनाव 2024: फिरोजाबाद में लोगों ने किया वोटिंग का बहिष्कार

Lok Sabha Election 2024 | Third Phase Voting | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Third Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। यूपी की जिन लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें मुरादाबाद, सम्भल, हाथरस, अलीगढ, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, बदायूं और बरेली शामिल हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे होनी है।

फिरोजाबाद में मतदान का बहिष्कार

फतेहपुर सीकरी में बूथ संख्या-265 की EVM खराब हो गई है, जिसके कारण अभी तक यहां एक भी वोट नहीं पड़ा है। वहीं, फिरोजाबाद के नगला गांव के लोगों ने ओवर ब्रिज को लेकर बहिष्कार कर दिया है।

हाथरस में कई जगह मतदान का बहिष्कार

हाथरस में कई जगह मतदान का बहिष्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक हमारी पानी भरने की समस्या समाप्त नहीं होगी, हम वोट नहीं करेंगे। हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के नगला सेवा में सुबह 7:46 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा।

मशीन खराब होने की शिकायत

यूपी के कई मतदान केंद्रो पर ईवीएम खराब होने की खबर सामने आई। आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 75 की ईवीएम खराब हो गई, जिसके कारण एक घंटे मतदान बाधित रहा। आंवला में प्राथमिक विद्यालय सिहुलिया गांव में भी बूथ संख्या 288 पर मशीन खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ।

महिला वोटरों की लंबी लाइन

लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। संभल के बिलारी के सहसपुर गांव के एक बूथ पर महिला वोटरों की लंबी लाइन दिखी। वोटिंग को लेकर मतदाता काफी उत्साहित नजर आए।

भाजपा प्रत्याशी का बैनर हटवाया

यूपी के मैनपुरी से एक प्रत्याशी का बैनर हटाए जाने की खबर सामने आई। मैनपुरी के कुसमरा के कंपोजिट विद्यालय मतदान केंद्र के बाहर भाजपा के बस्ते पर लगे प्रत्याशी के बैनर को सेक्टर मजिस्ट्रेट संजय मित्तल ने हटवा दिया।

18.97 लाख मतदाता करेंगे फैसला

संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। संभल, चंदौसी, असमोली, कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के 18.97 लाख मतदाता संभल का सांसद चुनेंगे। इस सीट पर इस बार भाजपा, सपा और बसपा समेत कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा