श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूपी में ओमप्रकाश राजभर का बड़ा एक्शन, पार्टी की सभी कार्यकारिणी की भंग

OP Rajbhar said Take yellow towel to police station, I will see which inspector will not listen

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा संगठन पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने यूपी की सभी प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग कर दी है। साथ ही कहा है कि अब पार्टी में नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन होगा। 2027 विधानसभा के लिए नया संगठन बनेगा।

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने इसकी जानकारी एक्स पर दी। उन्होंने लिखा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमांचल की मुख्य ईकाई के साथ-साथ समस्त मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

बता दें, 2024 का लोकसभा चुनाव सुभासपा ने यूपी में बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था। घोटी सीट से उन्होंने अपने बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया था लेकिन इस सीट पर अरविंद राजभर को करारी हार का सामना करना पड़ा। सपा के राजीव राय ने अरविंद राजभर को 162943 लाख वोट से हराया। राजीव राय को 503131 लाख वोट मिले जबकि राजभर 340188 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी