श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

रायबरेली सीट नहीं छोड़ेंगे राहुल गांधी, वायनाड सीट से मैदान में उतरेंगी प्रियंका

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दैरान बताया कि राहुल गांधी रायबरेली सीट नहीं छोड़ेंगे। वे यहां से सांसद बने रहेंगे। वहीं, उनकी बहन प्रियंका गांधी वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।

UP By Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दैरान बताया कि राहुल गांधी रायबरेली सीट नहीं छोड़ेंगे। वे यहां से सांसद बने रहेंगे। वहीं, उनकी बहन प्रियंका गांधी वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। इस तरह कांग्रेस अध्यक्ष ने एक साथ दो बड़ी घोषणाएं की हैं।

इस दौरान मल्लिकार्जुन, प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ को बोलते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रियंका वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी का निर्णय है कि वह रायबरेली से ही सांसद बने रहेंगे और वायनाड उपचुनाव के लिए प्रियंका को मैदान में उतारेंगे।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्हें दोनों ही सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन आज उन्होंने घोषणा की है वह रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। नियमों के अनुसार, राहुल गांधी को आए लोकसभा नतीजों के 14 दिनों के भीतर एक सीट खाली करनी थी। इसी बीच उन्होंने ने रायबरेली में रहने का विकल्प चुना है, तो उनकी बहन प्रियंका वायनाड की खाली हुई सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें 687649 वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को 297619 मत प्राप्त हुए थे। इस तरह राहुल गांधी ने 390030 वोटों से विजय हासिल की थी। बता दें कि, रायबरेली सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था। यहां नॉमिनेशन के अंतिम समय में कांग्रेस ने राहुल के नाम का ऐलान किया था। 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस यूपी से केवल रायबरेली लोकसभा सीट ही जीत सकी थी।

रायबरेली को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने साल 2014 की मोदी लहर में भी रायबरेली की सीट जीती थी। इतना ही नहीं, 2019 के चुनाव में भी जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस सिर्फ इसी सीट पर चुनाव जीती थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी