श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Ram Navami: रामलला का सूर्यतिलक आज, लगेगा 56 तरह का भोग

Ram Navami 2024: रामनवमी के पावन अवसर पर आज अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक होगा। इस दौरान उन्हें 56 तरह का भोग भी लगाया जाएगा।
ram navmi ram lalla darshan

Ram Navami 2024: ‘राम नवमी’ के शुभ अवसर पर आज सुबह बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे। वे रामलला की एक झलक देखने को लालायित नजर आए। मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के पवित्र जल में डुबकी लगाई। अधिकारियों के मुताबिक, रात में ही घाटों पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह 3:30 बजे राम मंदिर में दर्शन शुरू हो गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

श्रद्धालुओं के लिए किए गए विशेष इंतजाम

आईजी (अयोध्या रेंज) प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी इलाकों को जोन और सेक्टर में बांट दिया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इस पर विशेष फोकस है। उन्होंने बताया कि पीने के पानी की व्यवस्था, गर्मी से बचाने के लिए रंगीन तिरपाल और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

रामलला को लगेगा 56 प्रकार का भोग

बता दें कि रामनवमी पर रामलला का सूर्यतिलक होगा। उन्हें आज 56 प्रकार का भोग प्रसाद भी लगाया जाएगा। इस उत्सव का प्रसारण पूरे अयोध्या में लगभग 100 बड़ी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। ट्रस्ट के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी लाइव प्रसारण होगा।

पहली बार राम मंदिर में जन्मोत्सव मनाएंगे भक्त

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में राम नवमी के उत्सव का 500 वर्षों से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। आज पूरा देश खुश है। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी है। यह पहली बार है कि भगवान राम के भक्त मंदिर परिसर में जन्मोत्सव मनाएंगे।

‘भक्तों के साथ सहयोग कर ट्रस्ट’

शरद शर्मा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भक्तों की सेवा के लिए समर्पित है। यह मंदिर आने वाले सभी भक्तों के साथ सहयोग कर रहा है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी