श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हर दिन तैयार होती हैं रामलला की पोशाक, फ्लाइट से पहुंचती हैं अयोध्या

Ramlala costumes prepared every day Ayodhya

अयोध्या में बरसों बाद रामलला का जब आगमन हुआ तो हर कोई खुश नजर आया। बड़े ही धूमधाम से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसके बाद से ही हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे रहे हैं और प्रभु राम के दर्शन कर रहे हैं। भगवान राम भी हर रोज नई डिजाइनर की पोशाक पहन कर अपने भक्तों को दर्शन दें रहे हैं। डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि ये पोशाक दिल्ली के कार्यशाला में तैयार की जाती है। साथ ही पोशाक रोजाना फ्लाइट से दिल्ली से अयोध्या भेजे जाते हैं।

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के मुताबिक, अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही प्रभु रामलला के लिए रोजाना तौर पर नए कपड़े डिजाइन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जरिए पारंपरिक धरोहर को प्रमोट करने का मौका उन्हें मिल रहा है। उनका मकसद लोकल टु ग्लोबल है, यानी दुनिया को ये दिखाना कि छोटे बुनकर भी पारंपरिक परिधान को संवार सकते हैं।

ऐसे होता है डिजाइन का चयन

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि भगवान राम के पोशाक के लिए पहले तो ट्रस्ट ने गाइडलाइंस बताई थी। इसके मुताबिक, राम लला की पोशाक का हर दिन अलग रंग होना चाहिए। हफ्ते में 7 रंगों के पोशाक बनते हैं, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, शनिवार को नीला इत्यादि। इसी के आधार पर टेक्सटाइल का चयन होता है। वो कहते हैं ये सब भगवान खुद कराते हैं, नाम सिर्फ मेरा हो रहा है।

2016 से बना रहे हैं रामलला के पोशाक

डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि साल 2016 से वो रामलला के पोशाक तैयार कर रहे हैं। यूपी खादी इंडस्ट्री के सहयोग से 2016 में पहली बार पोशाक बनाया था, योगी जी को पसंद आया। उस वक्त जब श्रीराम टेंट में विराजमान होते थे। तब से लेकर अब तक वहीं, प्रभु रामलला के पोशाक तैयार कर रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur | Gorakhpur News | Shresth uttar Pradesh |
हाय रे आशिकी! छात्रा ने शादी से किया इनकार तो सिरफिरे ने कार से रौंदा
Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?