श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्‍तीफा दे दिया है। अब करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्‍तीफा दे दिया है। अब करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। विधानसभा कार्यालय में अखिलेश यादव के इस्तीफे की कॉपी पहुंची दी गई है।

बता दें, इस बार के चुनाव में सपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। पार्टी ने 80 सीटों में से 37 सीटों पर जीत हासिल करके यूपी में जीत का परचम लहराया है। अखिलेश यादव कन्नौज सीट से सांसद चुने गए गए हैं। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद जब वह सैफई आए तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। वहीं, सपा मुखिया अखिलेश ने पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने का रखा है और इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है।

अखिलेश समेत 9 नए सांसद देंगे विधायकी से इस्तीफा, जानें किन सीटों पर होगा उपचुनाव

मिली जानकारी के मुताबिक, अब करहल विधानसभा सीट के लिए मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव को उम्‍मीदवार बनाया जा सकता है। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष पद के लिए शिवपाल यादव का नाम चर्चा में है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा