श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूपी सरकार ने पेश किए 42 प्रस्ताव, ग्रेटर नोएडा को मिली ये सौगात

योगी सरकार के द्वारा कुल 42 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से सिर्फ 41 को यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि से जुड़ा प्रस्ताव भी रखा गया था। वहीं, ग्रेटर नोएडा को सरकार की ओर से एक बड़ा तौहफा मिला है।

Yogi Cabinet Meeting: हाल ही में उत्‍तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। योगी सरकार की ओर से कुल 42 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें कई बड़े बदलाव शामिल हैं। इनमें से एक बड़ा फैसला यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए लिया गया है। ये फैसला कर्मचारियों के ट्रांसफर से जुड़ा है। इसके अलावा सरकार ग्रेटर नोएडा के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है।

योगी सरकार के द्वारा कुल 42 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से सिर्फ 41 को यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि से जुड़ा प्रस्ताव भी रखा गया था। वहीं, ग्रेटर नोएडा को सरकार की ओर से एक बड़ा तौहफा मिला है। यहां रहने वालों को जल्द ही 500 बेड का अस्‍पताल मिलेगा।

यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के तबादले से जुड़ा एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव किया गया है। अब ग्रुप सी और डी लेवल के सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर मानव संपदा पोर्टल के जरिए होंगे। ये नियम लागू होने से सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

इसके अलावा योगी सरकार ने लखीमपुर में हवाई पट्टी के विस्तार को मंजूरी दी गई। इसके तहत गांवों की 655 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इसके लिए 271 करोड़ रुपए को मंजूरी मिली। वेतन वृद्धि से एक दिन पहले रिटायर होने वाले राज्य कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। बरेली में फ्युचर यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद में एचआरआईटी यूनिवर्सिटी को मंजूरी मिली है।

हुडको से 1000 करोड़ के लोन के लिए सरकार गारंटी लेगी। ओबरा में दो पावर प्लांट की लागत बढ़ने को मंजूरी मिली। पहले लागत 11,705 करोड़ रुपए थी, अब 13,005 करोड़ रुपए लागत हो गई है। बलिया के रसड़ा में ट्रांसमिशन सब-स्टेशन की लागत 537 करोड़ करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी