श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UP MLC Election: बसपा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता, जानिए बाकियों का हाल

Parliament | UTTAR PRADESH | sHRESHTH up

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। गुरुवार को 13 सीटों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इनमें से बीजेपी के 7, सुभासपा ,अपना दल और राष्ट्रीय लोक दल के 3 प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। वहीं, समाजवादी पार्टी के भी 3 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

खाता भी नहीं खोल पाई बसपा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में बसपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई। कांग्रेस भी शुन्य पर ही रही।  बता दें कि बसपा के एक मात्र सदस्य डॉ. भीमराव आंबेडकर का कार्यकाल 5 मई को समाप्त हो जाएगा। तो वहीं, नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 मई से 2030 तक होगा।

बीजेपी के सदस्यों की घटेगी संख्या

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के साथ ही विधान परिषद में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 6 मई से 82 से घटकर 79 हो जाएगी। वहीं इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को नेता प्रतिपक्ष का पद भी मिलेगा।  यूपी विधान परिषद में अब रालोद, सुभासपा पार्टी का खाता खुलेगा। वहीं अपना दल एस की संख्या एक ही रहेगी। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद परिषद की एक सीट खाली रहेगी।

ये सदस्य हुए निर्वाचित

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के हुए इस चुनाव में बीजेपी के कुल 7 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। बीजेपी के ये सदस्य  डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल हैं।  तो वहीं अपना दल एस के 3 सदस्य प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के योगेश चौधरी और सुभासपा के बिच्छेलाल रामजी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, सपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरनपाल कश्यप को निर्वाचित हुए हैं। इन सदस्यों का कार्यकाल 6 मई से शुरू होकर 5 मई 2030 तक रहेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sultanpur Robbery | Ajay Yadav encounter | Shresth uttar Pradesh |
सुल्तानपुर लूटकांड में मंगेश के बाद अजय यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Pitru Paksha 2024 | Pitru Paksha | Shresth uttar Pradesh |
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष का तृतीया श्राद्ध आज, जानें पितरों का तर्पण करने की सही विधि
PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस