श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

आज प्रदेश में बनेगा 36.50 करोड़ पौधे रोपने का रिकॉर्ड, CM योगी करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश की सरकार एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे, जो एक रिकॉर्ड होगा। पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने का आह्वान किया गया है। इस अभियान की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
UP| CM Yogi Adityanath| Shreshth Uttar Pradesh

UP: उत्तर प्रदेश की सरकार एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, प्रदेश में आज 36.50 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे, जो एक रिकॉर्ड होगा। पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया गया है। इस अभियान की शुरुआत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वो अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण करेंगे। उनके साथ ही इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाला है। इस अभियान की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के अभियान के बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लगाए गए पौधे ठीक रहें और रोपण स्थलों की जियो-टैगिंग भी की जाए।

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा को MP-MLA कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित

इसपर सीएम योगी ने कहा कि राज्य के लोग चल रहे वन महोत्सव के बीच वृक्षारोपण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरणीय चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे।

सीएम योगी ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

UP: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी लेंगे हिस्सा

इस अभियान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी हिस्सा लेंगे। वो प्रयागराज में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वो वहां से कौशाम्बी जाएंगे और वहां भी पौधा रोपेंगे। फिर वो मंझनपुर में जनप्रतिनिधियों से बात-चीत भी करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी