उत्तर प्रदेश में अब आपका सफर और भी ज्यादा आसान होने वाला है। यूपी को जल्द ही 5000 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिससे आप आरामदायक सफर कर सकेंगे। प्रदेश सरकार परिवहन निगम की बसों को इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस करने की योजना पर काम कर रही है। 5000 इलेक्ट्रिक बसों की 14 जून यानी आज टेंडर प्रक्रिया पूरी होने जा रही है। वहीं, पहले चरण में प्रयागराज आगरा और गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों से जुड़े जनपदों के बीच लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
इन जिलों को जोड़ेगी बसें
खास बात है कि यह 5000 इलेक्ट्रिक बसें यूपी के कई जिलों को जोड़ेंगी। जी हां प्रयागराज के आसपास जो भी जनपद है, वहां यह बस फर्राटा बरेंगी। इनमें बनारस, कानपुर, विंध्याचल धाम, चित्रकूट, अयोध्या, लखनऊ शामिल हैं। इसी तरह आगरा और गाजियाबाद रीजन के करीबी जनपदों को भी इलेक्ट्रिक बसों से जोड़ा जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें अनुबंध के आधार पर चलाई जाएंगी। बसों पर रखे जाने वाले चालक बस मालिक ही रखेंगे। इसके अलावा परिचालक वाहन मालिक स्वयं भी रख सकते हैं या यूपीएसआरटीसी भी उपलब्ध कराएगी।
इतना होगा बसों का किराया
जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक बसों का किराया वर्तमान में चल रही तीन और दो सीटर एसी बसों के बराबर ही होगा। चार्जिंग स्टेशन के लिए भूमि और विद्युत कनेक्शन परिवहन निगम उपलब्ध कराएगी। परिवहन निगम के डिपो में यह व्यवस्था उपलब्ध होगी। इन बसों का 12 वर्षों तक मेंटेनेंस वाहन स्वामी स्वयं करेंगे।