श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UP Weather Update: यूपी में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जानिए कब मिलेगी राहत?

यूपी में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश का झांसी जिला 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मीं का कहर लगातार बना हुआ है। प्रदेश में चिलचिलाती धूप और लू ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। इस साल गर्मी ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2019 के बाद अब 2024 में मई के महीने में इतनी भीषण गर्मी रही है। यूपी में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

झांसी सबसे गर्म जिला रहा

उत्तर प्रदेश का झांसी जिला 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।

कूलर-एसी की खरीददारी बढ़ी

यूपी के बाजारों में एयर कंडीशनर और कूलर खरीदने वालों की कतारें देखी गईं। पिछले 7 दिनों के भीतर 7 लाख से ज्यादा एयर कंडीशनर बिक चुके हैं, जबकि दो लाख से अधिक कूलर खरीदे गए हैं।

लखनऊ में ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कानपुर और प्रयागराज में ऐसा रहेगा मौसम

बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

झांसी और हमीरपुर में मौसम का हाल

फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इस महीने के अंत में होगी बारिश

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, इस पूरे सप्ताह गर्मी बरकरार रहेगी। बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन बहुत ज्यादा राहत लोगों को नहीं मिलेगी। हालांकि, 30 मई को केरल में मॉनसून दस्तक देगा, लेकिन यह मॉनसून यूपी में कब तक दस्तक देगा, इसका पता मॉनसून की रफ्तार देखकर ही लगाया जा सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी