श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए कैसा है आपके शहर का हाल

UP Rain forecast

Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे होली करीब आ रही है वैसे-वैसे गर्मी का पारा भी बढ़ता जा रहा है। इस समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है और सर्दी दिन में खत्म हो चुकी है। केवल सुबह और रात में हल्की ठंडी बची है। लेकिन अभी यूपी में तापमान को लेकर अप्रत्याशित बदलाव देखने के लिए मिल सकता है क्योंकि आज (13 मार्च) और कल बारिश की संभावनाएं हैं।

यूपी में बारिश के आसार

लखनऊ के मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई हैं। हालांकि मंगलवार को मौसम में काफी गर्मी देखी गई। अब बारिश के चलते पारा फिर से गिर सकता है। उत्तर प्रदेश में मार्च की शुरुआत में बारिश हुई थी। लेकिन इसके बाद मौसमी दशाएं साफ होने के बाद तापमान भी तेजी से बढ़ा। इसके चलते बीमारियों ने लोगों के घर में पैठ बनाई।

तापमान में हो रही है लगातार बढ़ोतरी

इस समय लखनऊ में पिछले 24 घंटों में तापमान में 32.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस समय प्रदेश में साफ आसमान के चलते मौसमी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बढ़े शहरों में सूरज की तपिश का असर ज्यादा है। हालांकि आज और कल कुछ जगहों पर बारिश से मौसम बदलने के आसार हैं।

ये भी पढ़ेंElectric Vehicles का है भविष्य, UP में लिया EV के लिए बड़ा फैसला

UP Weather Latest Update:

हरदोई:

न्यूनतम तापमान: 17 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 30.5 डिग्री सेल्सियस

कानपुर:

न्यूनतम तापमान: 16.4 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 33.8 डिग्री सेल्सियस

गोरखपुर:

न्यूनतम तापमान: 15.7 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 31.8 डिग्री सेल्सियस

वाराणसी:

न्यूनतम तापमान: 16.3 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 34.7 डिग्री सेल्सियस

बहराइच:

न्यूनतम तापमान: 14.4 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 32.4 डिग्री सेल्सियस

लखनऊ:

न्यूनतम तापमान: 15.6 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 32.5 डिग्री सेल्सियस

आगरा:

न्यूनतम तापमान: 17.3 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 34.5 डिग्री सेल्सियस

प्रयागराज:

न्यूनतम तापमान: 16.2 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान: 33.6 डिग्री सेल्सियस


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी