श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UP में भीषण गर्मी पर लगेगा लगाम, जानें क्या रहेगा आपके जिले का हाल

up weather update

UP Weather Update: यूपी में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां लोगों को चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिली है। जी हां इस समय यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार दिख रहे हैं, जिससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने भी आने वाले 18 और 19 अप्रैल को आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 18 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदल सकता है। अनुमान है कि इस दिन धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बारिश और बिजली भी गिर सकती है। इतना ही नहीं बल्कि 17 जिलों में मौसम थोड़ा ठंडा रह सकता है। इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वहीं, राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में लू की चेतावनी दी है। ऐसे ही कुछ हालात बिहार के कुछ हिस्सों में भी नजर आ सकते हैं। बिहार में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बन सकती है।

बिहार के मौसम की बात करें तो सोमवार को यहां के कम से कम नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर पहुंच गया। बिहार के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 15 दिनों में सामान्य तापमान से 30-35 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की संभावना है। भीषण गर्मी एवं लू से निपटने के लिए तैयार रहने तथा सभी आवश्यक पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश दिया गया है।

मानसून में अधिक बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने साल 2024 में औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में आता है और सितंबर के मध्य में वापस चला जाता है। इस साल औसत बारिश 106 फीसदी होने की उम्मीद है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी