श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Monsoon 2024: जगन्नाथ मंदिर का भीगा पत्थर, अब होगी झमाझम बारिश!

Wet stone of Jagannath temple story of Jagannath temple kanpur

इस बार मानसून कब आएगा, कैसी बारिश होगी और कब लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। आज इन सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है। हर दिन करोड़ों लोग मौसम विभाग की भविष्यवाणी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग से पहले एक पत्थर ने मानसून के आने की भविष्यवाणी कर दी है। जी हां कानपुर के घाटमपुर के भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा बुजुर्ग गांव के चमत्कारी माने जाने वाले भगवान जगन्नाथ मंदिर ने लोगों को आखिरकार संकेत दे दिया। मंदिर के गुंबद में लगे पत्थरों में आई बूंदों ने मानसून के जल्द आने की आशा जगा दी है।

मानसून की भविष्यवाणी करता है पत्थर

दरअसल, कानपुर का बेहटा बुजुर्ग में भगवान जगन्नाथ का मंदिर अपने आप में बहुत कुछ रहस्य समेटे हुए हैं। कहा जाता है कि मंदिर के गुंबद पर जड़े पत्थर में मानसून आने से पहले ही बूंदें आ जाती हैं, जिसे देखकर पुजारियों को ये पता चल जाता है कि मानसून आने वाला है और ये मानसून कैसा रहेगा।

इन भगवान की मूर्तियां हैं स्थापित

देश-विदेश में मानसून मंदिर के नाम से फेमस इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ और बहन सुभद्रा की काले पत्थर से मूर्तियां स्थापित हैं। मुख्य मंदिर की बाहर से दिखने वाली आकृति रथनुमा आकार की है, जो 12 खंभों पर बना हुआ है।मंदिर की गुंबद में लगा एक पत्थर मानसून के महीने भर पहले बारिश की भविष्यवाणी कर देता है। अब ये पत्थर गीला सा दिखने लगा है। लेकिन, इस पर बूंदें नहीं बनी है।

भगवान विष्णु का लगा है चक्र

वहीं, इस मंदिर की खास बात ये है कि यहां मंदिर के शिखर पर अष्टधातु से बना भगवान विष्णु का चक्र लगा है। इसके अलावा मंदिर के गुंबद में चक्र के अलावा गुंबद पर चक्र के चारों तरफ मोर की आकृतियां बनी हैं। मंदिर की दीवारें लगभग 14 फीट ऊंची हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी