श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

क्या कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ हुआ गैंगरेप? प्राइवेट पार्ट में मिला 151 ग्राम सीमन

कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151 ग्राम वीर्य मिला है।
Doctor Rape And Murder Case | Kolkata resident doctor rape murder case | Shresth uttar Pradesh |

Doctor Rape And Murder Case: कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में महिला डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट से 151 ग्राम वीर्य मिला है।

पोस्टमार्टम में हुआ नया खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला डॉक्टर के साथ रेप नहीं, बल्कि गैंगरेप हुआ है। मृतक 31 वर्षीय डॉक्टर के शरीर में काफी मात्रा में वीर्य पाया गया था, जिससे सामूहिक दुष्कर्म का संकेत मिलता है।

महिला डॉक्टर के माता-पिता ने कलकत्ता हाईकोर्ट को बताया कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मौत का कारण गला घोंटना था। यौन उत्पीड़न के स्पष्ट संकेत हैं।

डॉ. जघन्य गोस्वामी ने कहा कि अपराध में कई लोगों के शामिल होने के संकेत हैं। महिला डॉक्टर के शरीर पर जिस प्रकार की चोट मिली और जितनी ताकत से उस पर हमला किया गया है, यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता है। उन्होंने कोलकाता पुलिस के उस बयान का भी खंडन किया है, जिसमें एक ही आरोपी होने की बात कही गई थी।

कोर्ट ने लगाई थी अस्पताल प्रशासन को फटकार

जांच को सीबीआई को सौंपने के अपने आदेश में  उच्च न्यायालय ने अस्पताल प्रशासन और विशेष रूप से इसके पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने सवाल किया कि डॉक्टर के मृत पाए जाने के बाद अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई।

कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद डॉ. घोष को दूसरे मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य नियुक्त करने के लिए राज्य सरकार की भी खिंचाई की।

‘अगर तूने मुंह खोला तो…’, 10 महीने में छात्रा के साथ बार-बार गैंगरेप

अपनी याचिका में पीड़िता के माता-पिता ने यह भी कहा है कि उन्हें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि रिकॉर्ड में ऐसे साक्ष्य मौजूद हैं जो बताते हैं कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या में कम से कम तीन व्यक्ति शामिल थे। उन्होंने अदालत को बताया कि उसके शरीर में पाया गया वीर्य कई अपराधियों की संलिप्तता को और पुख्ता करता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी