श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Kolkata Rape-Murder Case: IMA की 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल शुरू, OPD सेवाएं बंद

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की रेप कर हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। लोग इंसाफ के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Kolkata Rape-Murder Case | Indian Medical Association | nationwide strike. Doctors | shresth uttar pradesh |

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की रेप कर हत्या को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। लोग इंसाफ के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे। ये हड़ताल शनिवार सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन ओपीडी के साथ बाकी सेवाएं बंद रहेंगी।

ये सेवाएं रहेंगी चालू

यह हड़ताल सरकारी और प्राइवेट दोनों ही तरह के अस्पतालों में होगी। इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। केवल इमरजेंसी और गंभीर मरीजों का इलाज होगा। OPD और पहले से तय सर्जरी नहीं हो पाएंगी।

इस हड़ताल का असर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों दोनों पर देखने को मिलेगा। आईएमए के कहने पर देश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों के डॉक्टर आज कोलकाता मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

IMA की मांगें

IMA सरकार से ये मांग कर रहा है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और त्वरित सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अत्याचार से बचाने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए।

स्वास्थ्य देखभाल करने वाले संस्थानों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित करें और मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित नियमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को सशक्त बनाएं।

Kolkata Rape-Murder Case: क्या है मामला?

बता दें, शुक्रवार 9, अगस्त की सुबह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से जूनियर डॉक्टर की लाश मिली थी। इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इसमें यह पता चला कि जूनियर डॉक्टर की रेप कर हत्या की गई है। डॉक्टर की मौत की घटना से पूरे मेडिकल कॉलेज में हंगामा मच गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uppsc protest
बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद
IND vs SA 3rd T20
IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक
South Africa vs India 3rd T20
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट
Supreme Court Issues Guidelines To Bulldozer Justice | executive and judiciary | Shresth uttar Pradesh |
सुप्रीम कोर्ट ने 'बुलडोजर न्याय' पर अंकुश लगाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
Indecency with elderly woman in Air India flight | Shresth uttar Pradesh |
Air India की फ्लाइट में महिला के साथ अभद्रता, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र
Fatehpur Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बारातियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में 3 की मौत; 10 घायल