श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कन्नौज से कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने आ गए, CM योगी का अखिलेश पर तंज

cm yogi in ghazipur for public meeting lok sabha election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। सभी दलों के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। जहां एक ओर विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रहा है, वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी दल भी विपक्ष को लताड़ने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कन्नोज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जमकर लताड़ा।

सीएम योगी ने कहा कि अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं, क्योकि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया। दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज की इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी।

सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है

सीएम योगी ने आगे कहा कि सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। प्रभु ने इस अंतराल के बाद अपनी जन्मभूमि पर होली खेली, जन्मोत्सव मनाया और उनका सूर्य तिलक भी हुआ। उन्होंने कहा कि नया भारत केवल बोलता ही नहीं, करके दिखाता भी है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब सपा के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे और बोलते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इनके समय में अयोध्या में आतंकी हमला हुआ था।

सपा-कांग्रेस दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं: योगी

सीएम योगी ने सपा और कांग्नेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश और सपा ने यूपी की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, दोनों मिलकर जोर आजमाइश करना चाहते हैं। अब पीएम मोदी के आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से जुड़ने का अवसर आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने और सपा सैफई परिवार को धन-संपदा से परिपूर्ण करने के लिए मैदान में है तो भाजपा राष्ट्रहित के लिए चुनाव लड़ रही है।

माफिया की मौत पर मातम मनाने गए थे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर मैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष गए थे। प्रधानमंत्री ने संवेदना भी व्यक्त की थी। वहीं, अखिलेश यादव ने रामभक्त, पूर्व मुख्यमंत्री-राज्यपाल कल्याण सिंह की मृत्यु पर संवेदना तक व्यक्त नहीं की, लेकिन माफिया की मौत पर मातम मनाने गए थे। इनकी संवेदना राम मंदिर, भारत, रामभक्तों, आमजन के प्रति नहीं, बल्कि माफिया, भारत के खिलाफ वक्तव्य देने वालों के प्रति है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा