श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

संजीव खन्ना होंगे SC के अगले चीफ जस्टिस, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को भेजा नाम

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। उससे पहले उन्होंने देश के अगले चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार को जस्टिस संजीव खन्ना का नाम भेजा है।
Sanjeev Khanna | CJI DY Chandrachud | Central Government | Supreme Court | Shresth uttar Pradesh |

Chief Justice of India: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। उससे पहले उन्होंने देश के अगले चीफ जस्टिस के लिए केंद्र सरकार को जस्टिस संजीव खन्ना का नाम भेजा है।

CJI सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के प्रमुख होते हैं। यही सुप्रीम कोर्ट और देश के विभिन्न हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की सिफारिश करते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर वरिष्ठता के सिद्धांत के अनुसार ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की जाती है।

2 साल तक पद पर रहने के बाद CJI डीवाई चंद्रचूड़ रिटायर होने वाले हैं। कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही डीवाई चंद्रचूड़ ने अगले चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश कर दी है।

जस्टिस संजीव खन्ना कौन हैं?

11 नवंबर 2024 को जस्टिस संजीव खन्ना 6 महीने के कार्यकाल के लिए मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे और 13 मई 2025 तक वह अपने पद पर बने रहेंगे। इसके बाद वह रिटायर हो जाएंगे।

संजीव खन्ना को जनवरी 2019 में दिल्ली हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किया गया था। वह वर्तमान में मध्यस्थता, कंपनी कानून, सेवा कानून, नागरिक कानून, वाणिज्यिक कानून और समुद्री कानून समेत अन्य के लिए रोस्टर पर हैं।

Read More: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली तोहफा, डीए में कि 3% बढ़ोतरी

अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना 358 पीठों का हिस्सा रहे हैं और 90 से अधिक निर्णय दिए हैं। पिछले साल वह 3 जजों वाली पीठ का हिस्सा थे। इसी पीठ ने SC और ST के लिए प्रमोशन में आरक्षण पर सुनवाई की थी।



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fuel Tanker Explosion Nigeria | Shresth uttar Pradesh |
नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 140 से अधिक लोगों की मौत; दर्जनों घायल
Sanjeev Khanna | CJI DY Chandrachud | Central Government | Supreme Court | Shresth uttar Pradesh |
संजीव खन्ना होंगे SC के अगले चीफ जस्टिस, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को भेजा नाम
Etawah Bank Scam | Scam worth crores of rupees in District Cooperative Bank | Shresth uttar Pradesh |
जिला सहकारी बैंक में करोड़ों रुपये का घोटाला, दो चार्टर्ड अकाउंटेट गिरफ्तार
modi-governments-
केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का दिवाली तोहफा, डीए में कि 3% बढ़ोतरी
Varanasi
मोदी कैबिनेट की काशी को सौगात, राजघाट पर बनेगा सबसे बड़ा रेल-रोड पुल
ind-vs-nz-test-first-days-play-canceled-due-to-rain-toss-could-not-take-place
IND vs NZ Test: बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द, नहीं हो सका टॉस