श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को लगा झटका, जानें क्या है वजह…

UP Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सात चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद आज सभी की नजरें उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है यूपी के दो लड़कों ने कमाल कर दिया।
UP Lok Sabha Election 2024 Result | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी सात चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद आज सभी की नजरें उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा यूपी की 10 हाई प्रोफाइल सीटों की हो रही हैं, जिनमें वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, बदायूं, मेरठ, नगीना, कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं और गाजीपुर लोकसभा सीट पर शामिल हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा को कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है यूपी के दो लड़कों ने कमाल कर दिया। आइए जानते हैं इन सभी सीटों पर कौन कितने वोटों से आगे है…

वाराणसी

वाराणसी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने 609735 वोटों से बढ़त बना ली। यहां नरेंद्र मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय से है। नरेंद्र मोदी कांग्रेस प्रत्याशी से 151054 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अमेठी

अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल ने 427741 वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं, भाजपा की स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी से 125159 वोटों से पीछे चल रही हैं।

रायबरेली

कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी 684261 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा ने यहां से दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।

बदायूं

बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने बढ़त बनाई। वहीं, सपा प्रत्याशी आदित्य यादव 6050 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

मेरठ

मेरठ लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल करीब 7816 वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा की सुनीता वर्मा दूसरे नंबर पर हैं।

कन्नौज

इस लोकसभा सीट पर अब तक भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था। इस सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ताल ठोंक मुकाबले को दिलचस्प बनाया तो भाजपा ब्रिगेड ने धुंआधार प्रचार किया, लेकिन मतगणना में स्थिति बिल्कुल अलग है। अखिलेश यादव ने भाजपा सुब्रत पाठक को करीब 523082 वोटों से पीछे कर दिया।

मैनपुरी

मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रही हैं। योगी सरकार में मंत्री और भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह करीब 220815 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

गाजीपुर

इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो चुका है, इस सीट पर सपा के अफजाल अंसारी करीब 114683 वोटों से आगे चल रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा