श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘हम लॉरेंस बिश्नोई में शहीद भगत सिंह देखते हैं…’ इस पार्टी ने लॉरेंस विश्नोई को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी चुनाव से पहले वोट पाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं। इसी बीच, एक पार्टी का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। दरअसल, इस पार्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।
Maharashtra Assembly Elections 2024 | Shresth uttar pradesh |

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टी चुनाव से पहले वोट पाने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही हैं। इसी बीच, एक पार्टी का अजीबो गरीब बयान सामने आया है। दरअसल, इस पार्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

इतना ही नहीं, इस पार्टी ने तो गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की तुलना शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह तक से कर दी है। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के चुनाव लड़ने पर पार्टी ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लॉरेंस को जीत दिलाने में मदद करेंगे।

इस पार्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को दिया ऑफर

उत्तर भारतीय विकास सेना (UBVS) ने लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद हैं। पार्टी के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने इस ऑफर को लेकर लॉरेंस बिश्नोई को एक चिट्ठी भी लिखी है।

पार्टी अध्यक्ष ने कही यह बड़ी बात

यूबीवीएस के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा, “मुंबई विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 प्रत्याशियों का नाम फाइनल कर दिया गया है। 50 और उम्मीदवारों की लिस्ट लॉरेंस बिश्नोई की मंजूरी के बाद जारी की जाएगी। हम लॉरेंस बिश्नोई में शहीद भगत सिंह देखते हैं।”

Read More: ‘WFI अध्यक्ष बनने के लिए पहलवानों को उकसाया…’, साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर लगाया बड़ा आरोप

सुनील शुक्ला ने लॉरेंस को लिखे लेटर में कहा, “हमें गर्व है कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय है। हम उत्तर भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत एक राजनीतिक दल हैं, जो देश में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम करते हैं।” (Maharashtra Assembly Elections 2024)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Sarfaraz Khan Blessed With Baby Boy | Shresth uttar pradesh |
सरफराज खान बने पिता, बेटे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Maharashtra Assembly Elections 2024 | Shresth uttar pradesh |
'हम लॉरेंस बिश्नोई में शहीद भगत सिंह देखते हैं…' इस पार्टी ने लॉरेंस विश्नोई को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर
Mahakumbh 2025 | UP Roadways | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
महाकुंभ 2025 में यूपी रोडवेज बढ़ चढ़कर ले रहा है हिस्सा, बसों में चस्पा होंगे 'आओ चलें महाकुंभ' के स्टीकर
Sakshi Malik on Babita Phogat | Shresth uttar pradesh |
'WFI अध्यक्ष बनने के लिए पहलवानों को उकसाया...', साक्षी मलिक ने बबीता फोगाट पर लगाया बड़ा आरोप
Bulandshahr Cylinder Blast | Bulandshahr | Shresth uttar Pradesh |
Bulandshahr: सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; सीएम योगी ने लिया संज्ञान
PM Modi In Varanasi | Prime Minister Narendra Modi | Shresth uttar Pradesh |
PM मोदी ने वाराणसी को दिया 6,100 करोड़ का तोहफा, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास