श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

World Tourism Day: यूपी में बढ़ी घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या, अयोध्या ने सबको छोड़ा पीछे

यूपी में जहां एक ओर धार्मिक शहरों में घरेलू पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं, दूसरी ओर ऐतिहासिक नगरों में विदेशी सैलानियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज आपको बताएंगे कि भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य में उत्तर प्रदेश में किस प्रकार घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
World Tourism Day | Ayodhya | Ram Mandir | Shresth uttar Pradesh |

World Tourism Day 2024: उत्तर प्रदेश हिन्दू धर्म का प्रमुख स्थल है। प्रयाग के कुम्भ का महत्त्व पुराणों में वर्णित है। त्रेतायुग में विष्णु अवतार श्री रामचन्द्र जी ने अयोध्या में जन्म लिया। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ। काशी (वाराणसी) में विश्वनाथ मन्दिर के शिवलिंग का सनातन धर्म में विशेष महत्त्व रहा है।

उत्तर प्रदेश में कई देवियों के प्रसिद्ध मंदिर हैं जैसे मिर्जापुर का विंध्यवासिनी मंदिर, गाज़ीपुर (करहिया) मां कामाख्या मंदिर, सहारनपुर का शाकंभरी देवी मंदिर। यही वजह है कि श्रद्धालु यहां भारी संख्या में दर्शन को आते हैं।

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं जैसे आगरा में स्थित ताजमहल, फतेहपुर सीकरी मुग़ल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया। यह शहर अब एक धरोहर स्थल है। बुलंद दरवाजा और सलीम चिश्ती की दरगाह यहां का प्रमुख आकर्षण हैं। झांसी का किला जोकि रानी लक्ष्मीबाई के साहस और बलिदान का प्रतीक है।

यूपी में बढ़ी घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज आपको बताएंगे कि भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य में उत्तर प्रदेश में किस प्रकार घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

यूपी में जहां एक ओर धार्मिक शहरों में घरेलू पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं, दूसरी ओर ऐतिहासिक नगरों में विदेशी सैलानियों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। बीते साल जनवरी से जून 2023 में देश के अलग-अलग शहरों से 19.53 करोड़ लोग यूपी आए थे। वहीं, इस साल यह संख्या 32.28 करोड़ को पार कर गई।

इसी तरह साल 2023 में जनवरी से जून के बीच विदेशी सैलानियों की संख्या 6.70 लाख थी तो इस वर्ष 10.36 लाख पहुंच गई। आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू पर्यटन 60 फीसदी और विदेशी पर्यटन 40 फीसदी बढ़ा है।

वंदे भारत जैसी ट्रेनें चलने के कारण पर्यटन को मिला बढ़ावा

मिली जानकारी के मुताबिक, धार्मिक शहरों के लिए वंदे भारत जैसी ट्रेनें चलने के कारण पर्यटन को बढ़ावा मिला है। पर्यटन विभाग के आंकड़े के मुताबिक, 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या 32.18 करोड़ थी। वहीं, दो साल के अंदर 2024 के शुरुआती 6 महीने में ही यह संख्या 32.98 करोड़ तक पहुंच गई।

World Tourism Day: अयोध्या ने सबको पीछे छोड़ा

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से यहां वालों ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए। आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से जून तक अयोध्या पहुंचने वालों की संख्या 10.99 करोड़ पहुंच गई। केवल जनवरी में ही 6.98 करोड़ लोगों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। वहीं, दूसरे नंबर पर वाराणसी है। यहां छह महीने में 4.59 करोड़ लोग पहुंचे।

World Tourism Day: विदेशी पर्यटन में आगरा ऑल टाइम अव्वल

ऐतिहासिक नगरी आगरा विदेशी पर्यटन के मामले में सबसे आगे है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां विदेशी पर्यटकों की संख्या 7.03 लाख रही। दूसरे नंबर पर धर्म नगरी काशी रही, यहां 1.33 लाख पर्यटकों पहुंचे। वहीं, 49619 पर्यटकों के साथ मथुरा तीसरे नंबर पर है।

जनवरी से जून 2024 के बीच देशी विदेशी पर्यटक

शहर घरेलू पर्यटकविदेशी पर्यटक
अयोध्या10.99 करोड़2851
वाराणसी 4.59 करोड़1.33 लाख
प्रयागराज 4.53 करोड़3668
मथुरा3.07 करोड़ 49619
आगरा69.84 लाख7.03 लाख

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिली जानवरों की चर्बी, आचार्य सत्येंद्र दास ने की दोषी को सजा दिलाने की मांग


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

VSHORADS Missile | Shresth uttar Pradesh |
भारत ने राजस्थान के पोखरण में VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया
Ayodhya Deepotsava 2024 | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर, 25 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन का लक्ष्य
Shehnaaz Gill On Siddharth Shukla | Shresth uttar Pradesh |
सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बेहद पजेसिव थीं Shehnaaz Gill, सालों बाद रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी
Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन