राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को दिया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय नेता जेपी नड्ड और केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे।
