श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

देश की सारी संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे नरेंद्र मोदी… प्रियंका गांधी का BJP पर वार

Priyanka Gandhi | Rahul Gandhi | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: यूपी की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोक रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। साथ ही विपक्ष पर निशाना भी साधा। प्रियंका ने कहा कि दूर से गाड़ी पर बैठकर हाथ हिला देना कोई जनसंपर्क अभियान नहीं होता है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी की जनता परिवार है। आपके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। मेरे लिए ये पवित्र भूमि है, क्योंकि ये मेरे पिता की कर्मभूमि रही है। मेरे पिता इस देश के लिए शहीद हुए, इसलिए इस पवित्र भूमि पर झूठ की राजनीति मत चलने दीजिए। बहुत हुए झूठे वादे..यहां उसूलों वाली राजनीति को जगह दो।

प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश की सारी संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे हैं। देश के कोयला खदान, हवाई अड्डे, बंदरगाह, बड़ी-बड़ी कंपनियां- जिनसे लोगों को रोजगार मिलता था- सब खरबपतियों को दे दिया। आप सब मौन हैं.. आप सवाल नहीं उठाते।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि BJP की प्रत्याशी जब यहां आईं तो उन्होंने झूठ बोलना शुरू किया। जनता को गुमराह किया, महिलाओं को कसम दिलाई ताकि वो BJP को वोट दें। झूठ फैलाया कि कांग्रेस धर्म की विरोधी है। जो पार्टी महात्मा गांधी ने बनाई, वो धर्म विरोधी कैसे हो सकती है। हमने हमेशा धर्म निभाया, हम सभी सत्य के पथ पर चले। जो काम किया जा सकता था.. किया। हमने कभी झूठा वादा नहीं किया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी