श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UP Weather: मिर्जापुर में भीषण गर्मी बनी काल, 5 होमगार्ड की मौत

5 home guards died due to extreme heat in Mirzapur

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अधिकतर जिलों में आग बरप रही है। इसी बीच मिर्जापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते 5 होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि 16 होमगार्ड्स की तबियत बिगड़ने पर उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि ये सभी होमगार्ड लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए आए थे।

दरअसल, उत्तर भारत में गर्मी के सार रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। आलम यह है कि कई जगहों पर तापमान 51 डिग्री से भी ऊपर पहुंच चुका है। अगर मिर्जापुर की बात करें तो यहां आज तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। इसी के चलते लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स की तबियत खराब हो गई, जिसके चलते मौके पर ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया। जबकि 16 होमगार्ड्स की तबियत बिगड़ने पर उन्हें ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बता दें, मिर्जापुर में अब तक 43 लोगों की भीषण गर्मी से मौत हो चुकी है। बिहार में 32 लोग गर्मी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें से 17 औरंगाबाद में, छह आरा में, तीन-तीन गया और रोहतास में, दो बक्सर में और एक पटना में हुई। इसके अलावा ओडिशा में भी 10 लोगों की जान गर्मी के कारण चली गई है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा हो चली है। लगातार रिकॉर्ड बनाते पारे और लू-लपट ने नौतपा के छठे दिन गुरुवार को रिकॉर्ड 166 लोगों की जान ले ली थी। 48 डिग्री के साथ बुलंदशहर सबसे गर्म जिला रहा। दिन तो दिन, रातें भी खूब गर्मा रही हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी