श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मेरी मां ने इस देश के लिए अपना मंगलसूत्र कुर्बान किया: प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2024 | Priyanka Gandhi | Bengaluru | Karnataka | Shreshth uttar pradesh |

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग और बैंगलोर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि मेरी मां (सोनिया गांधी) का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है और पीएम मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का मंगलसूत्र और सोना छीन लेगी। देश में 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही है, किसी ने महिलाओं का सोना और मंगलसूत्र नहीं छीना। इंदिरा गांधी जी ने जंग में अपना सोना देश को दिया था।

वोट पाने के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं मोदी जी: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा “मोदी जी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते। किसान पर कर्ज चढ़ता है तो उसकी पत्नी अपने गहने गिरवी रखती है। घर के बच्चों की शादी होती है तो महिलाएं अपना सोना गिरवी रखती हैं। नोटबंदी में जब महिलाओं की बचत ले ली गई, तब मोदी जी कहां थे। लॉकडाउन में जब मजदूर पैदल चले, महिलाओं ने अपने गहने गिरवी रखे, तब मोदी जी कहां थे। किसान आंदोलन में सैकड़ों किसान शहीद हो गए, उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र के बारे में मोदी जी ने नहीं सोचा। मणिपुर में एक जवान की पत्नी का वस्त्रहरण करके घुमाया गया, तब उसके मंगलसूत्र के बारे में नहीं सोचा। आज वोट पाने के लिए महिलाओं को डरा रहे हैं, मोदी जी को शर्म आनी चाहिए।”

इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले से पता चल गया है कि BJP भ्रष्ट हैं: प्रियंका गांधी

इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले को लेकर फिर से हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज पूरे देश को पता चल गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा भ्रष्ट हैं। भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड से काले धन को सफेद कर चंदा लिया है। प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा नेता कहते हैं कि हमें बहुमत मिला तो संविधान बदल देंगे। जनता इस बात को गहराई से समझे, आज जनता को जितने भी अधिकार मिले हैं, वे संविधान ने दिए हैं। इसलिए जब भाजपा नेता संविधान बदलने की बात करते हैं तो जनता इनकी बातों को ध्यान से सुने और सोच-समझकर अपना वोट दे।

कर्नाटक में मोदी सरकार ने कोई मदद नहीं की: प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री मोदी पर कर्नाटक की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में सूखा पड़ा, लेकिन मोदी सरकार ने कोई मदद नहीं की। रायचूर में एम्‍स की मांग पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मोदी सरकार ने कलासा-बंडूरी नाला परियोजना अब तक मंजूर नहीं की। अपर भद्रा परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने पैसा नहीं दिया। कर्नाटक की टैक्‍स में हिस्सेदारी को घटाकर 62 हजार करोड़ रुपये का नुकसान कराया।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, बीके हरिप्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी