श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जौनपुर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप


Jaunpur News: जौनपुर में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पत्रकार की पहचान आशुतोष श्रीवास्तव के तौर पर की गई है। आशुतोष शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव के रहने वाला था। वह घर से निकलकर 500 मीटर की दूरी पर ही पहुंचा था, तभी 2 बाइक सवार शूटरों ने उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोग पत्रकार को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

जानकारी के मुताबिक, पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव सोमवार सुबह घर से निकला था, तभी बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आए और अचानक से उसपर हमला कर दिया। घटना से मौके पर ही हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में लोगों द्वारा घायल पत्रकार को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान पत्रकार के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर आशुतोष की शिकायत पुलिस अधिकारियों ने सुन ली होती तो आज वह जिंदा होता।

10 दिन पहले पुलिस ने कही थी ये बात

पत्रकार आशुतोष के परिजनों का कहना है कि 10 दिन पहले शाहगंज कोतवाली में उसे बुलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने कहा था कि आपकी जान को खतरा है। कुछ लोग आपको मारना चाहते हैं। आप घर पर ही रहिए। बाहर मत निकलना। 2 शूटर आपको मारना चाहते हैं। इस पर पत्रकार ने कहा कि आप मुझे सुरक्षा दीजिए। मैं कब तक घर में बंद रहूंगा।

भाजपा कार्यकर्ता भी थे आशुतोष

कहा जा रहा है कि पत्रकार होने के साथ-साथ आशुतोष श्रीवास्तव भाजपा के कार्यकर्ता भी थे। इन दिनों वह भाजपा के लिए प्रचार कर रहे थे। हत्या के दिन भी वह सुबह प्रचार के लिए बाइक से निकले थे। इस दौरान सुबह नौ बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हत्या के पीछे भूमाफियाओं पर भी शक है, क्योंकि वो भूमाफिया के खिलाफ भी खबरें लिखते थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj Minor Girl Raped And Murdered | Crime news | Shresth uttar Pradesh |
प्रयागराज में 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, धान के खेत में खून से लथपथ मिला शव
Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide | Shresth uttar Pradesh |
Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से लगाई छलांग
Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा