श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Good News: आगरा से वाराणसी जाना हुआ आसान, जिले को मिली चौथी वंदे भारत

आगरा से वाराणसी सफर कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा और वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसकी तारीख की घोषण की जाएगी...
Vande Bharat Express Agra-Varanasi

Vande Bharat Express Agra-Varanasi: अगर आप भी काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए ये अच्छी खबर है। आगरा से वाराणसी सफर कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने आगरा और वाराणसी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसकी तारीख की घोषण की जाएगी।

सप्ताह में कितने दिन चलेगी वंदे भारत

यह ट्रेन यात्री को 7 घंटे में वाराणसी पहुंचाएगी। हफ्ते में शुक्रवार को छोड़कर छह दिन चलने वाली वंदे भारत आगरा कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे चलकर 6:48 बजे टूंडला, 7:40 बजे इटावा, 9:15 बजे कानपुर, 11:25 पर प्रयागराज और दोपहर 1 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं, वाराणसी से चलने वाली वंदे भारत दोपहर 3:20 बजे चलकर 4:50 बजे प्रयागराज 6:57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8:17 बजे इटावा, 9:32 पर टूंडला जंक्शन और 10:20 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- सुकन्या समृद्धि योजना में हुआ बड़ा बदलाव, करें ये जरूरी काम वरना अकाउंट हो जाएगा बंद

पीआरओ ने दी ये जानकारी (Vande Bharat Express Agra-Varanasi)

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगरा मंडल को मिलने वाली ये चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। जल्द ही इसके संचालन की तारीख घोषित की जाएगी। इस ट्रेन के चलने से आगरा और वाराणसी के बीच सफर कर रहे यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न