श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, जमकर चले जूते-चप्पल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यकम में बवाल मचने का मामला सामने आया है। बवाल इतना बढ़ गया कि सभी लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए और मंच पर जूते-चप्पल फेंकने लगे।
Bhojpuri actress Akshara Singh | Shresth uttar pradesh |

Bhojpuri actress Akshara Singh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यकम में बवाल मचने का मामला सामने आया है। बवाल इतना बढ़ गया कि सभी लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए और मंच पर जूते-चप्पल फेंकने लगे।

क्या है पूरा मामला?

जिले में 18 सितंबर से आजमगढ़ महोत्सव की शुरूआत हुई। ये महोत्सव 5 दिन तक चला। महोत्सव आजमगढ़ के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहा था। महोत्सव के आखिरी दिन भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को यहां बुलाया गया था। महोत्सव में करीब 20 हजार लोग गये थे। कार्यक्रम शुरू हुआ, अक्षरा सिंह रात 9 बजे स्टेज पर पहुंची और गाना शुरू किया।

भीड़ इतनी ज्यादा थी की लोग बेकाबू हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इतना ही नहीं, मंच पर जूते-चप्पल फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस लाठी चार्ज करने लगी और लोगों को वहां से भगाने लगी। करीब आधे घंटे तक ऐसा ही चलता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ पर काबू पाया।

वहीं, उसी बीच तहसीलदार और भाजपा नेता एक दूसरे से कुर्सी पर बैठने के लिए लड़ने लगे। भाजपा नेता ने तहसीलदार पर आरोप लगाया कि उसने ऊंची आवाज में बात की, जिसके बाद वहां मौजूद सीनियर अफसरों ने भाजपा नेता को समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 2023 मे जिला जौनपुर में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल हो चुका था। उस समय भीड़ के कारण बवाल हुआ था।

Read More: फिल्म Laapataa Ladies ने Oscar 2025 में बनाई जगह, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bhojpuri actress Akshara Singh | Shresth uttar pradesh |
अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, जमकर चले जूते-चप्पल
Laapataa Ladies | Oscar 2025 | Aamir Khan Productions | Shresth uttar Pradesh |
फिल्म Laapataa Ladies ने Oscar 2025 में बनाई जगह, इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
land-worth-crores-sold-to-builder-in-noida-big-scam-revealed-many-employees-on-ed-radar
नोएडा: बिल्डर ने बेची करोड़ों की जमीन, ED के निशाने पर आए कई कर्मचारी
Akhilesh Yadav | Anuj Pratap Singh encounter | Shresth uttar Pradesh |
'किसी का भी फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी…', अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
Pilibhit Tiger Reserve | Shresth uttar Pradesh |
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से रात में गुजरते समय बतानी होगी पहचान, रहेगी कड़ी निगरानी
issue-of-ews-reservation-has-cropped-up-in-69000-teacher-recruitment-dispute-hearing-will-be-held-in- high court
नहीं थम रहा 69000 शिक्षक भर्ती विवाद, अब उछला EWS आरक्षण का मुद्दा; 16 अक्टूबर को HC...