श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

योगी के आने से पहले भाजपा सांसद की आंखों में आंसू, जानिए वजह

BJP MP Sanghamitra Maurya | CM YOGI ADITYANATH | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

BJP MP Sanghamitra Maurya: उत्तर प्रदेश के बदायूं में सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व मंच पर बैठी सासंद की आंखो में अचानक से आंसू छलक आए। रोती हुई संघमित्रा के आंसु शायद बगल में कुर्सी पर बैठी माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को भी नहीं दिखाई दिए,और वो मोबाइल फोन काॅल पर किसी से बात करती रही।

इस दौरान सासंद संघमित्रा ने बहते हुए आंशु रोकने का दोनों हाथों रोकने और लोगों से छुपाने का प्रयास किया। लेकिन वहां मौजूद किसी ने यह नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया। सासंद संघमित्रा के सीएम के आने से पहले रोते हुए वीडियो सामने आने के बाद तरह-तरह के क्यास और चर्चा का दौर शुरू होना भी लाजिमी है। कुछ लोगों ने चर्चा शुरू कर दी है कि सासंद संघमित्रा शायद बदायूं लोकसभा क्षेत्र से टिकट कटने से आहत हो इसलिए वो अपने आंशु ना रोक सकी और मंच पर ही उनके आंसुओं का सैलाब आ गया। दूसरी तरफ अलग-अलग क्यास भी लगाए जाने लगे हालांकि वजह चाहें जो,भी हो यह तो संघमित्रा ही बेहतर बता सकती है लेकिन योगी आदित्यनाथ के आने पहले मंच पर उनके आंशु छलकना माना जा रहा है कि कोई तो कहानी उनके अंशुओं के पीछे रही होगी।

बदायू क्लब में बने सीएम योगी आदित्यनाथ के मंच पर रोती हुई सासंद संघमित्रा का सामने आया वीडियो 16 सेकंड का है। जिसमें वो दोंनो हाथों से पोछती हुई संभवत: अपने आंशुओं को छुपाने का प्रयास कर रही है। उनके ठीक पीछे भाजपा के जितेंद्र यादव बैठे नजर आ रहे है। वही बगल में ही माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी किसी से मोबाइल फोन काॅल पर व्यस्त दिख रही है। संघमित्रा रोती नजर आई तो लोगों ने क्यास लगाने शुरू कर दिए कि शायद संघमित्रा टिकट कट जाने से आहत है उनका दर्द आज मंच पर साफ नजर आ गया।

गौरतलब है कि सासंद संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी है, और उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों बदायूं से सपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुज धर्मेन्द्र यादव को हराकर मात दी थी। इस दफा 2024 के चुनावों में भाजपा ने उनका टिकट काटकर संघ से जुड़े रहे स्थानीय प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य को सपा के शिवपाल के मुकाबले मैदान में उतारा है।
दो अप्रैल मंगलवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बदायूं क्लब में प्रबुद्व वर्ग सम्मेलन का आयोजन तय था। बस कुछ ही समय था सीएम का मंच पर आने का उससे पहले सांसद संघमित्रा मौर्य मंच पर रोती नजर आई।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी