श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
Bahraich Violence | Shresth uttar Pradesh |

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई झड़प के बाद पुलिस ने रूट मार्च भी किया।

मस्जिद के पास से गुजर रहा था जुलूस

बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि महसी के महाराजगंज इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस एक मुस्लिम इलाके से होकर मस्जिद के पास से गुजर रहा था। समूहों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। हिंदू समुदाय के एक व्यक्ति पर गोली चलने से उसकी मौत हो गई और उसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

बहराइच एसपी ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर विसर्जन को रोका गया, जिसका कुछ शरारती तत्वों ने फायदा उठाया और अशांति पैदा करने की कोशिश की। 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामला दर्ज किया गया है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

सीएम योगी ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें। सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए और धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय पर प्रतिमा विसर्जन कराया जाए।

सीएम योगी ने जनता को सुरक्षा की गारंटी देते हुए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजदूगी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिनकी लापरवाही से इस प्रकार की घटना घटित हुई, उनकी पहचान की जाए और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम योगी

सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बहराइच जिले के महसी में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी की सुरक्षा की गारंटी है, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से यह घटना हुई, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मूर्तियों का विसर्जन जारी रहेगा। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने और धार्मिक संगठनों से संवाद करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मूर्तियों का विसर्जन समय पर हो सके।

Read More: बहराइच में गरजा बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर 23 अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Gorakhpur Crime News | Gorakhpur | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
Gorakhpur: महिला मित्र के साथ मेला देखने गए युवक की हत्या, 6 युवक हिरासत में
Bahraich Violence | Shresth uttar Pradesh |
बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, एक की मौत
Israel Hezbollah War | Hezbollah | Shresth uttar Pradesh |
हिजबुल्लाह का इजराइल पर घातक वार, IDF बेस पर किया ड्रोन हमला; 4 सैनिकों की मौत
Ratan Tata Death
Ratan Tata: क्या था रतन टाटा का वो सपना, जो उत्तराखंड में रह गया अधूरा
Kumaon tallest Ravana will burn in Haldwani know its height
हल्द्वानी में जलेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा रावण, जानें क्या है ऊंचाई
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
योगी सरकार का बड़ा फैसला, हर जिले में रखे जाएंगे युवा फेलो, जानें कितनी होगी सैलरी