श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम योगी ने ‘शक्ति के पर्व’ पर की मां की आराधना, मंदिर में आए बच्चों को दी चॉकलेट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह मां पाटेश्वरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। दो दिवसीय बलरामपुर दौरे पर पहुंचे सीएम ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।
CM Yogi Adityanath | balrampur | Shresth uttar Pradesh |

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह मां पाटेश्वरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। दो दिवसीय बलरामपुर दौरे पर पहुंचे सीएम ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।

बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे। शारदीय नवरात्रि में गुरुवार की सुबह उन्होंने मां के चरणों में शीश झुकाकर अपनी श्रद्धा निवेदित की। जगतजननी मां भगवती से सुखी-स्वस्थ और समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। सीएम योगी ने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

गाय को खिलाया गुड़ और चारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर में स्थित गोशाला भी गए। यहां उन्होंने सभी गायों को गुड़ व चारा खिलाया। सीएम ने नाम लेकर गायों को पुकारा तो वे उनके पास दौड़ती चली आईं। सीएम ने गो सेवा करते हुए गोशाला की व्यवस्था को भी देखा।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारा, पुचकारा और दी चॉकलेट

दर्शन-पूजन के बाद सीएम योगी ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। यहां आए दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। वहीं मंदिर में आये नन्हे-मुन्नों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट भी दिया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई आदि की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने का मंत्र भी दिया। उन्होंने मंदिर में थारू जनजाति छात्रावास के बच्चों से भी मुलाकात की। उनकी शिक्षा, खानपान और रहने आदि के संबंध में भी जानकारी ली।

मथुरा: नवदुर्गा महोत्सव में हेमा मालिनी ने की नृत्य नाटिका प्रस्तुति, ओम बिरला ने की सराहना


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mulayam Singh Yadav Death Anniversary | Akhilesh Yadav | Shresth uttar Pradesh |
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
CM Yogi Adityanath | balrampur | Shresth uttar Pradesh |
सीएम योगी ने 'शक्ति के पर्व' पर की मां की आराधना, मंदिर में आए बच्चों को दी चॉकलेट
Varanasi Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
वाराणसी में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से भिड़ी कार, चार लोगों की मौत
Pelted Stones At Durga pandal In Gonda | Shresth uttar Pradesh |
गोंडा में विशेष समुदाय के लोगों ने दुर्गा पंडाल में की पत्थरबाजी, माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Ratan Tata Successor | Ratan Tata | Shresth uttar Pradesh |
रतन टाटा के बाद कौन संभालेगा Tata Group की जिम्मेदारी? ये नाम हैं रेस में सबसे आगे
Ratan Tata | Ratan Tata passes away | Shresth uttar Pradesh |
उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस