Mata Prasad Pandey: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो चुका है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 30 जुलाई को सरकार का वर्ष 2024-25 का पहला अनूपूरक बजट पेश करेंगे। यह एक अगस्त को पारित होगा। सत्र 2 अगस्त तक चलेगा। इसी बीच, विधानमंडल के मानसून सत्र शुरू होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई दी।

सीएम योगी ने पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने विश्वास जताया कि मानसून सत्र के सकुशल संचालन में विपक्ष भी बहुमूल्य योगदान देगा।
वहीं मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र शुरू होने के पहले विधान भवन स्थित नवनिर्मित समिति कक्ष का भी उद्घाटन किया। सीएम योगी ने ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में माननीय अध्यक्ष सतीश महाना के दो वर्ष’ स्मारिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के गलियारे में सभी का अभिवादन भी स्वीकार किया। इन कार्यक्रमों के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मयंकेश्वर शरण सिंह, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा ‘मोना’, सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयकुमार सिंह जैकी, आकाश सक्सेना और प्रेमसागर पटेल आदि मौजूद रहे।
मॉनसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने किया हंगामा (Mata Prasad Pandey)
वहीं, विधानसभा सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक बिजली, बाढ़ और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर वेल में आ गए और हाथो में तख्तियां लेकर, हंगामा और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH | Lucknow: On the first day of the Uttar Pradesh Assembly session, Samawadi Party (SP) MLAs enter the well and protest over electricity, flood and law and order issues. pic.twitter.com/ntR7Btq3ut
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 29, 2024
भक्ति के साथ आत्म-अनुशासन जरूरी, CM योगी ने कांवड़ यात्रियों से की अपील
इस बीच, आज से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनावों में 37 सीटें हासिल करने के बाद हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और नेता डिंपल यादव ने कन्नौज और मैनपुरी से भारी अंतर से जीत हासिल की। पार्टी का वोट शेयर 33.59 प्रतिशत रहा। दूसरी ओर, भाजपा 33 सीटें हासिल करने में सफल रही, जो 2019 की तुलना में काफी कम है। जिन प्रमुख सीटों पर पार्टी हारी, उनमें फैजाबाद, सुल्तानपुर और अमेठी शामिल हैं।