श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

अयोध्या रेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ किया गया रेफर

Ayodhya Rape Victim Referred To Lucknow: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। रेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।
Ayodhya Rape Victim Referred To Lucknow | Ayodhya Rape Victim | Shresth uttar Pradesh |

Ayodhya Rape Victim Referred To Lucknow: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। रेप पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से सीएमओ डॉ. संजय जैन पीड़िता को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए।

अयोध्या दुष्कर्म कांड की पीड़िता हैवानियत की शिकार होकर गर्भवती हो गई है। उसे इलाज के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां एक्सपर्ट और जरूरी संसाधनों की कमी के कारण डॉक्टरों ने उसके बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजने की सलाह दी थी।

वहीं, इस मामले में जानकारी देते हुए बाल कल्याण समिति की सदस्य कविता मिश्रा ने बताया कि पीड़िता जब यहां अस्पताल में लाई गई थी, तो उसकी हालात काफी खराब थी। अब वो पहले से ठीक है और खाना-पीना भी खा रही है। उसे और भी बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। कड़ी सुरक्षा में उसे लखनऊ लेकर जाया जा रहा है।

BJP चुनाव से पहले षड्यंत्र करना चाहती है… गैंगरेप मामले पर अखिलेश (Ayodhya Rape Victim Referred To Lucknow)

अयोध्या में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के बाद प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा के नेता सपा पर रेप केस के आरोपी मोईद खान को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच अयोध्या गैंगरेप मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा चुनाव से पहले षड्यंत्र करना चाहती है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों को लेकर भाजपा की सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है।

बता दें, शनिवार को अखिलेश यादव ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की बात कही थी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हों, उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की माँग है। अखिलेश की इस मांग के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है।”

क्या है पूरा मामला? (Ayodhya Rape Victim Referred To Lucknow)

दरअसल, अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की एक मासूम के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और फिर उसका वीडियो बनाया गया। जब दरिंदो का मन इससे भी नहीं भरा तो उन्होंने उस वीडियो को दिखाकर मासूम के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब वो मासूम दो महीने की गर्भवती हो गई।

उस मासूम के साथ हुई इस घिनौनी वारदात की गूंज यूपी के विधानसभा में भी गूंजी। इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को घेरा है, क्योंकि आरोपियों में से एक समाजवादी पार्टी का नेता है। सीएम योगी का कहना है कि दुष्कर्म का आरोपी समाजवादी पार्टी का है, जिसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है। लेकिन सपा ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया।

Ayodhya Rape Case: सांसद अवधेश प्रसाद ने दोहराई अखिलेश की मांग, हो DNA टेस्ट

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सपा नेता मोईद खान इस घिनौनी वारदात में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है। उन्हीं के साथ उठता है, खाता है। उनकी ही टीम का सदस्य है, लेकिन सपा ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम ने कहा कि बच्ची अति पिछड़ी जाति से है। लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी