श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

वनटांगिया समुदाय को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार, जानें क्या है खास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "जीरो पॉवर्टी" विजन के तहत इस साल वनटांगिया समुदाय को दिवाली का विशेष तोहफा प्रदान किया जाएगा। गोंडा जिला प्रशासन द्वारा वनटांगिया महोत्सव 2.0 के रूप में महेशपुर और रामगढ़ गांवों के वनटांगिया समुदाय के परिवारों को यह तोहफा प्रदान किया जाएगा।
Vantangiya community | Yogi government | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |

Vantangiya community: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “जीरो पॉवर्टी” विजन के तहत इस साल वनटांगिया समुदाय को दिवाली का विशेष तोहफा प्रदान किया जाएगा। गोंडा जिला प्रशासन द्वारा वनटांगिया महोत्सव 2.0 के रूप में महेशपुर और रामगढ़ गांवों के वनटांगिया समुदाय के परिवारों को यह तोहफा प्रदान किया जाएगा।

आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य वनटांगिया समुदाय के लोगों को न केवल त्योहार की खुशियां बांटना है, बल्कि उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और गरीबी उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

ग्रामीणों को दिवाली का तोहफा

वनटांगिया महोत्सव 2.0 के तहत, महेशपुर और रामगढ़ के सभी परिवारों को दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपहार के रूप में दी जाएगी। मुख्यमंत्री के “जीरो पॉवर्टी” विजन के अनुरूप, यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और गरीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देना है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकें और दीपावली को सम्मान और खुशी के साथ मना सकें।

स्वास्थ्य और स्वच्छता शिविर का होगा आयोजन

24 और 25 अक्टूबर 2024 को महोत्सव के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत गांववासियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और साफ-सफाई के महत्व को समझाते हुए, इस अभियान का उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर में सुधार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में, गांववासियों के लिए एक मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें नेत्र परीक्षण सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री के विजन के तहत जीवन स्तर में सुधार

गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि वनटांगिया महोत्सव की शुरुआत पिछले वर्ष 2023 में हुई थी। इस वर्ष भी हम इसे मुख्यमंत्री के ‘जीरो पॉवर्टी’ विजन के तहत आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल उपहार देना नहीं है, बल्कि गांववासियों के जीवन स्तर को बेहतर करना और उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। महोत्सव के माध्यम से गांववासियों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकें।

Read More: 15000 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण से इतिहास, संस्कृति और धरोहरों से परिचित करा रही योगी सरकार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi In Varanasi | Prime Minister Narendra Modi | Shresth uttar Pradesh |
PM मोदी ने वाराणसी को दिया 6,100 करोड़ का तोहफा, कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
Vantangiya community | Yogi government | CM Yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |
वनटांगिया समुदाय को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार, जानें क्या है खास
Educational Tour | Yogi government | Shresth uttar Pradesh |
15000 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण से इतिहास, संस्कृति और धरोहरों से परिचित करा रही योगी सरकार
Happy Birthday Sunny Deol | Sunny Deol celebrated his 67th birthday | Shresth uttar Pradesh |
स्टार सनी देओल ने ‘जाट’ के सेट पर मनाया अपना 67वां जन्मदिन, शेयर कीं जश्न की तस्वीरें
Female Head Constable Raped In Kanpur | Crime News | Shresth uttar Pradesh |
Kanpur: करवाचौथ मनाने ससुराल जा रही महिला कांस्टेबल से रेप, आरोपी गिरफ्तार
Bollywood Actress Karwachauth Look | Shresth uttar Pradesh |
बॉलीवुड हसीनाओं ने बेहद खास अंदाज में मनाया करवा चौथ, देखें शानदार तस्वीरें