श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Hathras Stampede: हाथरस जा सकते हैं राहुल गांधी, पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Hathras Stampede Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में करीब 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हाथरस पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाथरस का दौरा कर सकते हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी।
Hathras Stampede Accident | Rahul Gandhi | Shreshth uttar Pradesh |

Hathras Stampede Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में करीब 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हाथरस पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाथरस का दौरा कर सकते हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी।

हाथरस भगदड़ दुर्घटना पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं। वह हाथरस जाएंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।

Read More: सत्संग या मौत का दरबार… कैसे गई 100 से ज्यादा लोगों की जान… पूरी कहानी

बता दें, हाथरस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) एक्शन मोड में हैं। सीएम योगी बुधवार को हाथरस पहुंचे और अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद वह हाथरस जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, बरसते पानी के बीच सीएम घटनास्थल पर भी पहुंचे, जहां उन्हें अधिकारियों ने पूरी घटना के बारे में बताया।

सीएम योगी घायलों से मिलने के बाद हाथरस के सिकंदराराऊ (Sikandrarau) में उस स्थान पर पहुंचे, जहां मंगलवार को भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। सीएम योगी के साथ तीनों मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी और स्थानीय विधायक भी मौजूद थे। अलीगढ़ की मंडलायुक्त ने सीएम योगी को हादसे से जुड़ी एक-एक घटना के बारे में जानकारी दी। बरसते पानी के बीच सीएम योगी ने भगदड़ वाले स्थल का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Amethi murder Case | Accused chandan Verma | Shresth uttar Pradesh |
अमेठी हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था चंदन
Ind W vs NZ W | t20 world cup 2024 | Shresthb uttar Pradesh |
Ind W vs NZ W: भारत के अभियान की खराब शुरुआत, न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हराया
cm-yogi-adityanath-played-chess-with-little-champ-kushagra-agarwal-in-gorakhpur
CM योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज, लिटिल चैम्प कुशाग्र अग्रवाल के साथ खेला शतरंज
yrf-spy-universe-film-alpha-release-date-announced-alia-bhatt-sharvari-wagh-bobby-deol film
YRF की स्पाई यूनिवर्स Alpha में दिखेगा आलिया का दम, रिलीज डेट से उठा पर्दा
Womens T20 World Cup India vs New Zealand harmanpreet-kaur-smriti-mandhana
Womens T20 World Cup में आज न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर, कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Rashid Khan Wedding
शादी के बंधन में बंधे अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान, इन खिलाड़ियों ने की शिरकत