श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

‘चुप रहो वर्ना तुम्हारे पति को…’, सिपाही ने दलित महिला से की बदसलूकी, तोड़ा मंगलसूत्र

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में नशे की हालत में धुत सिपाही एक दलित महिला के घर में जबरन घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसके गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ दिया।
Constable Misbehaved With Woman | Shresth uttar Pradesh |

Constable Misbehaved With Woman: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में नशे की हालत में धुत सिपाही एक दलित महिला के घर में जबरन घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो सिपाही ने उसके गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ दिया। इतना ही नहीं, महिला को धमकाया कि चुप रहो.. वर्ना तुम्हारे पति को दुष्कर्म और हत्या के केस में फंसा दूंगा।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। वह दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। महिला का आरोप है कि रविवार रात तालग्राम थाने की PRV में तैनात एक सिपाही नशे की हालत में मोहल्ले के एक युवक के साथ उसके घर में जबरन घुस आया।

Read More: मौसेरे भाई ने की रेप की कोशिश, मना करने पर जिंदा जलाया

पीड़िता ने बताया कि सिपाही ने उसको खींचते हुए जबरदस्ती चारपाई पर बैठाया और गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ दिया। इसके बाद महिला को धमकाते हुए बोला कि चुप रहो.. वर्ना तुम्हारे पति को दुष्कर्म और हत्या के केस में फंसा दूंगा। महिला ने विरोध किया तो बदसलूकी करने लगा।

भागने की कोशिश रही नाकाम, घायल हुआ सिपाही

पीड़िता ने बताया कि गुस्से में उसने सिपाही को थप्पड़ जड़ डाले। इससे गुस्साए सिपाही ने महिला के पेट में लात मार दी। शोर सुन आसपास के लोग जैसे ही महिला के घर में पहुंचे तो सिपाही मौके से भागने लगा। इस दौरान वह चबूतरे से गिरकर घायल हो गया। आरोपित सिपाही को घायल अवस्था में सीएचसी तालग्राम ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Doctor Hooliganism In Gorakhpur | Shresth uttar Pradesh |
गोरखपुर में डॉक्टर की गुंडई, अल्ट्रासाउंड नहीं कराया तो पत्नी-बेटे के सामने सिपाही को पीटा
Girl Student Died Due To Acid Attack | Shresth uttar Pradesh |
शर्मनाक! आठवीं की छात्रा पर एसिड अटैक, हुई मौत; पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
Pradhan Mantri Awas Yojana
खुशखबरी! प्रधानमंत्री आवास पाने अब कोई भी नहीं रहेगा वंचित, जानें क्या है नियम
Bananas of Kushinagar | Yogi Govt | Shresth uttar Pradesh |
कश्मीर से पंजाब तक कुशीनगर के केले की धूम, दशहरा और छठ है बिक्री का मुख्य सीजन
Women’s T20 World Cup 2024 | Shresth uttar Pradesh |
IND W vs SL W: श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत से बनेगा टीम इंडिया का काम, बल्लेबाजों पर होगी निगाहें
Jammu Kashmir And Haryana Assembly Election | Shresth uttar Pradesh |
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता का जताया आभार