श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चाचा को गच्चा दे ही दिया… CM योगी ने शिवपाल यादव पर कसा तंज

CM Yogi: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि मैं आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन के लिए बधाई देता हूं। एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारा हमें ही ऐसा मार खाता है क्योंकि भतीजा हमेशा डरा रहता है।
CM Yogi | Chacha ko gaccha de hi diya | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |

CM Yogi: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी से महिला अपराधों को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में सीएम योगी ने विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा हर बार गच्चा खा जाते हैं।

सीएम योगी ने कहा, “मैं आपको विपक्ष के नेता के रूप में चयन के लिए बधाई देता हूं। एक अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसा मार खाता है क्योंकि भतीजा हमेशा डरा रहता है।”

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार बहुत गंभीर: CM Yogi

महिला सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने कहा, “महिला सुरक्षा को लेकर यह सरकार बहुत गंभीर है। इस सरकार के बनते ही हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाए। जब हमने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाए तो सबसे पहले इसका विरोध समाजवादी पार्टी ने किया। महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामलों में समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं। वे उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो कहती थी लड़के हैं, गलती कर देते हैं। वे महिला सुरक्षा पर कैसे बोल सकते हैं। समाजवादी पार्टी खुद महिला सुरक्षा के लिए खतरा है। सरकार सजग है और हर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

महिला व बाल अपराध में 25% की कमी आई है: CM Yogi

विपक्ष के महिला व बाल अपराध सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि महिला बाल सुरक्षा के मुद्दे केवल बाहरी ही नहीं, घर के अंदर औऱ घर के बाहर दोनों होते हैं। सरकार ने इसको रोकने के लिए जो प्रयास किये हैं, उसकी तुलना करें तो 2016 की तुलना में दहेज की घटनाओं में 23-24 में 17.5% की कमी आई है। बलात्कार में 2016-17 से 2023-24 की तुलना में 25.30% की कमी आई है।

दो साल में 21 दोषियों को मृत्यदंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से 2024 के बीच महिला और नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलो में सरकार के प्रॉसिक्यूशन तेज करने के परिणाम सामने आए हैं। 24402 प्रकरण में अभियुक्तों को सजा दिलाई गई है। 2017 से 2024 तक पॉस्को अधिनियम के अंतर्गत 9875 अभियोगों में सजा दिलाई गई है। 2022 से 2024 के बीच महिलाओं के विरुद्ध पॉस्को अपराध में 16718 अभियुक्तों को सजा दी गयी। इसके साथ ही 21 को मृत्यदंड, 1713 आजीवन कारावास, 4653 को दस वर्ष या अधिक का कारावास और 10331 को दस वर्ष के कम के कारावास की कार्रवाई हुई।

जानबूझकर उल्लंघन… बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में इस दिशा में हुए अन्य प्रयास में इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम को हमने 2018 से ही एक्टिव किया है। इसमें फोकस मॉनिटरिंग होती है। महिला सम्बन्धी अपराध में वर्षों के पेंडेंसी को पूरा किया। आज उत्तरप्रदेश देश में महिला अपराध में अपराधियों को सजा दिलाने में तीसरे नम्बर का राज्य है।



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी