श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लखनऊ में बारिश के बीच युवती के साथ बदसलूकी, 4 गिरफ्तार

Girl Misbehaved with Amidst Rain In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश के कारण अम्बेडकर पार्क के पास सड़क पर पानी भर गया। इस बीच वहां खड़े कुछ लड़कों की हुड़दंगई का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रही थी, तभी वहां खड़े कुछ लड़कों ने लड़की के ऊपर पानी फेंकना शुरू कर दिया।
Girl Misbehaved Amidst Rain In Lucknow | cm yogi Adityanath | Shresth uttar Pradesh |

Girl Misbehaved With Amidst Rain In Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश के कारण अम्बेडकर पार्क के पास सड़क पर पानी भर गया। इस बीच वहां खड़े कुछ लड़कों की हुड़दंगई का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रही थी, तभी वहां खड़े कुछ लड़कों ने लड़की के ऊपर पानी फेंकना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लड़की को गलत तरीके से टच करने लगे, जिस कारण लड़की बाइक से गिर गई। जैसे-तैसे लड़की ने खुद को संभाला। इसके बाद लड़की और उसका दोस्त हुड़दंग लड़कों से बचकर वहां से निकल गए।

लड़कों ने बुजुर्ग के साथ की बदतमीजी

इतना ही नहीं, इन हुड़दंग कर रहे लड़कों नें वहां से जाने वाले कई लोगों के साथ बदतमीजी की। वहां से जा रहे एक बुजुर्ग उन हुड़दंग लड़कों को देखकर अपनी स्कूटी से उतर गये, लेकिन लड़कों ने बुजुर्ग के साथ बदतमीजी की और उनके उपर पानी भी फेंका और बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया। 

प्रशासन की ओर से लिया गया एक्शन (Girl Misbehaved with Amidst Rain In Lucknow)

बता दें कि ये मामला बुधवार को करीब शाम 4 बजे का है। कुछ देर बाद इस मामले की जानकारी सीएम ऑफिस तक पहुंच गयी। प्रशासन की ओर से टीम तैयार कर पुलिस मौके पर पहुंची, तो हुड़दंग लड़के वहां से चले गये थे। पुलिस की टीम ने वीडियो के आधार पर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। उसके बाद हुड़दंग करने वाले लड़कों की पहचान करने के लिए पूरे शहर में कई जगह तलाशी ली गई।

मेरठ में DM और SSP ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, देंखे वीडियो

मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार (Girl Misbehaved with Amidst Rain In Lucknow)

कुछ घंटों बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार की सुबह भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनके नाम पवन यादव, मोहम्मद अरबाज, सुनील कुमार और विराज साहू है।

पुलिस ने जानकारी दी कि सुनील और पवन कुमार लखनऊ में प्राइवेट जाॅब करते हैं। इन दोनों ने ही बाइक से आ रही लड़की को देखकर वहां खड़े और लड़कों को उकसाया था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। उसने कहा कि गलती हो गई, दोबारा से ऐसा नहीं होगा। हमें छोड़ दीजिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न