श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह ने नामांकन किया दाखिल

Lok Sabha Election 2024 | Rajnath singh | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामंकन दाखिल किया। वह तीसरी बार इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुताबिक, राजनाथ सिंह का जुलूस पार्टी दफ्तर से हजरतगंज के रास्ते परिवर्तन चौक से होते हुए क्लार्क होटल के पास से गुजरते हुए स्वास्थ्य भवन तिराहे पहुंचे। फिर वह यहां दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। रोड शो के दौरान राजनाथ सिंह का लगभग 100 जगहों पर स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मेयर सुषमा खर्कवाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

भाजपा ने राजनाथ सिंह को लखनऊ से तीसरी बार चुनावी रण में उतारा है। बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी की पूनम शत्रुघ्न सिन्हा को 633,026 वोटों से हराकर जीत का ताज पहना था। वहीं, साल 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार प्रो. रीता बहुगुणा जोशी को 561,106 वोटों से हराकर भाजपा की जीत का परचम लहराया था।

रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल करने से पहले लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से रविदास मेहरोत्रा ​​को मैदान में उतारा है। बता दें, लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा “आज राजनाथ सिंह जी का नामांकन है और उस दौरान मैं भी मौजूद रहूंगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लखनऊ में राजनाथ सिंह के कार्यकाल में अनेकों कार्य हुए हैं। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरा देश उत्साहित है।”


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी