श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम योगी ने ‘तिरंगा यात्रा बाइक रैली’ को दिखाई हरी झंडी, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत 'तिरंगा यात्रा बाइक रैली' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Tiranga Yatra Bike Rally | Har Ghar Tiranga | Shresth uttar Pradesh |

Tiranga Yatra Bike Rally: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ महानगर की ओर से राष्ट्र प्रथम की भावना संग यह रैली निकाली गई।

इस रैली में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही सीएम योगी ने आजादी के 78वें स्वाधीनता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

पीएम के आह्वान पर यूपी में करोड़ों घरों पर फहराएगा तिरंगा

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश ने पांच करो़ड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का रिकॉर्ड बनाया था। साल 2023 में भी उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा लहराया गया था।

पीएम मोदी के आह्वान पर इस साल भी उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा को साढ़े चार करोड़ घरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।

यह उत्साह नए भारत का दर्शन कराता है

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पिछले तीन दिन के अंदर भाजपा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसमें शामिल छात्र, व्यवसायी समेत अनेक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के द्वारा दिख रहा उत्साह नए भारत का दर्शन कराता है। तिरंगा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक है। आज से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा।

हाथ में तिरंगा फहराते निकले सीएम योगी

अभेद होगी सीएम, पूर्व सीएम और राज्यपाल की सुरक्षा, शासन ने मंजूर किए 151.80 लाख रुपये

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारत माता की जयकार संग हाथ में तिरंगा फहराते अपने आवास से पैदल चले। सीएम ने राष्ट्रीयता, राष्ट्र प्रथम के संकल्पों के साथ जुड़ने का आग्रह किया।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, विधायक नीरज बोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत सैक़ड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी