श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

योगी सरकार ने किए 13 IAS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार की रात एक बार फिर 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को यूपी शासन के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया है।
UP IAS Transfer | Yogi government | cm yogi | Shresth uttar Pradesh |

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार की रात एक बार फिर 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को यूपी शासन के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया है।

अभी तक प्रतीक्षारत रहे के. विजयेंद्र पांडियन को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्हें आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, प्रबंध निदेशक, उ०प्र० राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, प्रबंध निदेशक, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड, प्रबंध निदेशक, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड, प्रबंध निदेशक, सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक, उ०प्र० वित्त निगम लिमिटेड का जिम्मा सौंपा गया है।

जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

अनीता यादव जो अभी उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण और संभागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा के पद पर नियुक्त थीं, उनका नया कार्यभार प्रतिक्षारत है। वहीं, मिनिष्मती एस को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है।

एम० अरुन्मौली जो मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा के पद पर थीं, उन्हें अब उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

आकांक्षा राणा, मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ और संभागीय खाद्य नियंत्रक अलीगढ़ के पद से अब विशेष कार्याधिकारी, कुंभ मेला प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अंकिता जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुशीनगर को मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा के पद पर नियुक्त किया गया है।

राम्या आर, मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर नियुक्त किया गया है।

मुकेश चंद्र संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ.प्र सहकारी चीनी मिल्स संघ लि. लखनऊ को मुख्य विकास अधिकारी, बहराइच के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

नवनीत सेहारा, मुख्य विकास अधिकारी, प्रतापगढ़ को संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड, लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है।

अरविंद सिंह को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं, डॉ. दिव्या मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर को मुख्य विकास अधिकारी प्रतापढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रखर कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर को मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वहीं, अंकिता जैन, संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुशीनगर को मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा के पद पर नियुक्त किया गया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Fourth railway line will be laid between Lucknow-Gorakhpur survey approved
लखनऊ-गोरखपुर के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, सर्वे को मिली मंजूरी
Atishi To Take oath On September 21 | Shresth uttar pradesh |
21 सितंबर को पूरे मंत्रिमंडल समेत सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, आप ने दी जानकारी
Sitapur Road Accident | Road Accident | Shresth uttar Pradesh |
मॉर्निंग वाक पर निकली तीन लड़कियों को गाड़ी ने रौंदा, दो की मौत; एक घायल
Mathura Train Accident | Train Accident | Shresth uttar Pradesh |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Mayawati Reaction On Nawada Incident | Shresth uttar Pradesh |
बिहार में दबंगों ने दलितों के 80 घरों में लगाई आग, क्या बोलीं मायावती?
Varanasi | water level of the River Ganga in Varanasi | Shresth uttar Pradesh |
भारी बारिश के कारण वाराणसी में गंगा नदी उफान पर, कई मंदिर हुए जलमग्न