श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम योगी ने फिर जताया डॉ. अरुणवीर सिंह पर भरोसा, बने रहेंगे यमुना प्राधिकरण के सीईओ

yamuna-authority-ceo-dr-arunveer-tenure-extended-for-6-months-yogi government

Dr Arunveer Singh CEO of Yamuna Authority: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह पर भरोसा जताया है। योगी सरकार ने 6 महीने का और सेवा विस्तार कर दिया है। डॉ अरुणवीर सिंह अब 31 दिसंबर 2024 तक यमुना अथॉरिटी के सीईओ रहेंगे।

6 माह तक बढ़ा कार्यकाल

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह का कार्यकाल 31 जून 2024 तक था। शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से औद्योगिक अवस्थापना आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने एक आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह के कार्यकाल को 31 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया है। वहीं, राज्य सरकार ने पांचवीं बार सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह का कार्यकाल बढ़ाया है। आदेश के बाद डॉ. अरुणवीर सिंह को यमुना प्रधिकरण के CEO के साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का CEO भी बनाया गया है।

2016 में बने थे यमुना प्राधिकरण के CEO

बता दें, डॉ अरुण वीर सिंह जुलाई 2016 में यमुना प्राधिकरण के  पहली बार CEO बने थे और तब से अब तक वह यमुना प्राधिकरण की पद पर बने हुए हैं। जब अरुणवीर सिंह को यमुना प्राधिकरण का CEO बनाया गया था। तब यमुना प्राधिकरण पर अच्छा खासा कर्ज था, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम से आज यमुना प्राधिकरण में देश के साथ विदेशों से व्यापार और लोग निर्यात करने आ रहे हैं।

वहीं, यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट), फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, ट्राय पार्क, औद्योगिक विकास कंपनी और शिक्षा शिक्षण संस्थानों का निर्माण होने के बाद क्षेत्र की मांग विश्व पटल पर बढ़ी है।

कौन है डॉ. अरुणवीर सिंह

डॉ अरुणवीर सिंह का जन्म वर्ष-1959 में बस्ती में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (PCS) प्रशासनिक अधिकारी थे। वर्ष-2006 में पदोन्नत होकर वह आईएएस अधिकारी बने। डॉ. अरुणवीर सिंह 2016 से यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीईओ पद पर कार्यरत हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी