श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश (Shresth UP) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जुड़ी प्रियंका गांंधी, अखिलेश यादव भी होंगे शामिल

BHARAT JODO NYAY YATRA | RAHUL GANDHI | PRIYANKA GANDHI | CONGRESS | MURADABAD | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी में है। शनिवार को राहुल गांधी की यात्रा यूपी के मुरादाबाद में पहुंच गई। इस दौरान प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ नजर आईं। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद से होती हुई अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और आगरा के रास्ते फतेहपुर सीकरी तक जाएगी।

प्रियंका गांधी ने संभल चौराहे पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप खुद देख रहे हो बार-बार भाजपा की सरकार आ रही है केंद्र में और प्रदेश में भी आपकी बेरोजगारी और आपकी मुश्किल बढ़ रही हैं। किसान आंदोलन कर रहे थे 2 साल पहले आज फिर किस आंदोलन कर रहे हैं तब भी उनकी सुनवाई नहीं हुई और आज भी उनकी सुनवाई नहीं हुई है।

कांग्रेस की महासचिव प्रिंयका गांधी 16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने वाली थीं। लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह शामिल नहीं हो पाईं थीं। प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा था कि ”प्रियंका गांधी वाड्रा को 16 फरवरी को यात्रा में शामिल होना था लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह शामिल नहीं हो पाई। यात्रा में शामिल ना होने पर प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि जैसे मेरी तबियत में सुधार हो जाएगा, मैं यात्रा में शामिल हो जाऊंगी। सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देती हूं, यूपी में मेरे सहकर्मी जिन्होंने इस दिशा में कड़ी मेहनत की है यात्रा की व्यवस्था और मेरे प्यारे भाई, आज चंदौली पहुंचने पर सभी सफल रहे।”

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राहुल गांधी के बहुप्रचारित भारत के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी के साथ सीट समझौते के बाद 25 फरवरी को जोड़ो न्याय यात्रा आगरा पहुंच रही है। मुरादाबाद से पार्टी सांसद एसटी हसन समेत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की यात्रा का समर्थन किया था। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद एसटी हसन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि हम भी कांग्रेस साथ मुरादाबाद यात्रा में शामिल रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने व्यक्तिगत तौर पर अखिलेश को आगरा में राहुल गांधी से हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया था। विपक्षी गुट इंडिया INDIA के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता में, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बुधवार को आखिरकार उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा की। गठबंधन में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बाकी 63 सीटों पर सपा और उसके अन्य सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
श्रीनगर में इन तीनों परिवारों पर PM मोदी ने बोला हमला, कहा- वंशवाद की राजनीति…
IND vs BAN Ashwin-Jadeja helped India sail through in Chennai Test magic of these legendary players did not work
चेन्नई टेस्ट में अश्विन-जडेजा लगाई भारत की नैया पार, इन दिग्गज खिलाड़ियों का नहीं चला जादू 
Mathura Hostel owner and warden assaulted student police registered case
मथुरा: हॉस्टल मालिक और वॉर्डन ने छात्रा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Himesh Reshammiya Father Death
नहीं रहे मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया के पिता, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Flipkart Big Billion Day Sale Best Smartphone Deals
Flipkart सेल में Poco F6 समेत ये धांसू फोन मिलेंगे आधी कीमत पर, जल्दी डील करें सील
CM Yogi Adityanath | Ayodhya | Samajwadi Party | Shresth uttar Pradesh |
'जैसे कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के दरिंदे...', अयोध्या में गरजे सीएम योगी